{"_id":"572f67ee4f1c1bdb125cd59c","slug":"rohtak-jail-mobile-recover-from-jail-murder-arrest-sunariyan-mobile-network-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नेटवर्क की लोकेशन मिली तो जेल में चलाया सर्च अभियान हत्यारोपी से मिला मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल नेटवर्क की लोकेशन मिली तो जेल में चलाया सर्च अभियान हत्यारोपी से मिला मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 09 May 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jail
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर सुनारिया जेल की सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सामने आया है। जेल से मोबाइल नेटवर्क की लोकेशन मिलने के बाद जेल प्रशास ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जेल में बंद दो हत्याओं का आरोपी अमित के पास से मोबाइल मिला है। आरोपी के खिलाफ जेल प्रशासन की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
महम के गांव भराण निवासी अमित 2015 के और एक अन्य हत्या के मामलों में सुनारिया जेल में बंद है। फिलहाल उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जेल प्रशासन की ओर से रविवार शाम को जेल में सर्च अभियान चलाया गया। सभी बंदियों को बैरकों से बाहर निकालकर तलाशी ली गई। इसी दौरान अमित के बिस्तर के नीचे से मोबाइल बरामद हुआ। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि अमित के पास मोबाइल का सिमकार्ड बरामद नहीं हुआ है। मोबाइल बरामद होने के बाद जेल प्रशासन की ओर से शिवाजी कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। अमित ने पूछताछ में बताया कि उसे किसी अन्य कैदी ने मोबाइल दिया था। जिस कैदी ने अमित को मोबाइल दिया था वह मार्च में दूसरी जेल में भेजा गया था।
मोबाइल मिला तो सिमकार्ड गायब
वहीं, एक तरफ तो जेल प्रशासन का कहना है कि आरोपी के पास कोई भी सिमकार्ड नहीं मिला है। दूसरी तरफ जेल के अधिकारियों का दावा है कि अमित अपने परिवार के सदस्यों से मोबाइल पर बात करता था। इसके बावजूद जेल प्रशासन उससे सिम की बरामदगी नहीं कर सका है। जेल के अंदर मोबाइल की लोकेशन मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। इससे पहले 13 जनवरी को जेल में बंद एक कैदी से मोबाइल और सिमकार्ड बरामद हुआ था।