फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, haryana, electric worker, death, current, shock, postmortem, police, crime

बिजली निगम की लापरवाही: हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आया कर्मी, झुलसकर मौत

Wed, 30 Nov 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 30 Nov 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
rohtak, haryana, electric worker, death, current, shock, postmortem, police, crime
बिजली निगम की ठेका कंपनी का कर्मचारी गांधरा रोड पर इंडस्ट्री की हाईटेंशन लाइन पर कर रहा था काम - फोटो : demo pic
एक बार फिर से बिजली निगम की लापरवाही से एक कर्मी की मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे ठेका बिजली कर्मी की बराबर से गुजर रही दूसरी लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई। कर्मी की मौत होने से ठेका कंपनी और बिजली निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया और पुलिस को बुलाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन


सोनीपत जिले के रूखी गांव का रहने वाला संदीप बिजली निगम की ठेका कंपनी संध्या में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। वह मंगलवार दोपहर को खरावड़ बिजली घर से गांधरा रोड पर इंडस्ट्री के लिए जाने वाली हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। उस लाइन में खराबी की शिकायत होने पर उसने बिजली घर से शट डाउन लिया था और उसे ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। उसी लाइन के बराबर से दूसरी हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिसमें करंट चल रहा था। काम करते समय संदीप उस दूसरी लाइन से टच हो गया। वह काफी देर तक लाइन पर तड़पता रहा, लेकिन दूसरी लाइन में कट नहीं लगा और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत का पता चलते ही साथी कर्मियों और बिजली निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसके परिजनों को फोन करके बुलाया गया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया गया कि जब वह एक लाइन पर काम कर रहा था और उसने लाइन पर शट डाउन लिया था तो उसके बराबर से गुजर रही दूसरी लाइन में करंट कैसे दौड़ता रहा? इस पर अफसर केवल एक लाइन का शट डाउन लेने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

 
बिजली निगम की ठेका कंपनी का कर्मचारी खरावड़ में गांधरा रोड पर हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। उसने लाइन का शट डाउन लिया हुआ था। लेकिन वहां से दूसरी लाइन भी गुजर रही थी, जिसमें करंट होने के कारण कर्मी की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई। इसमें किसी की लापरवाही नहीं है, क्योंकि शट डाउन केवल एक लाइन का लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसी शर्मा, एक्सईएन सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed