{"_id":"5745e0aa4f1c1bb515692a8b","slug":"rohtak-froud-without-atm-army-cybercrime-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में फौजी के पास एटीएम कार्ड फिर भी मॉडल टाउन एटीएम से ठगों ने निकाले पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन्नई में फौजी के पास एटीएम कार्ड फिर भी मॉडल टाउन एटीएम से ठगों ने निकाले पैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 26 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में कार्यरत एक फौजी के खाते से ठगों ने हजारों रुपये निकाल लिए। हैरान की बात यह है कि रुपये मॉडल टाउन स्थित एक बैंक के एटीएम से निकाले गए। जबकि एटीएम कार्ड फौजी के पास चेन्नई में है। पुलिस ने फौजी के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वहीं जांच में शामिल होने के लिए फौजी को बुलाया गया है।
जांच अधिकारी बलराम ने बताया कि भिवानी के बिगोवा निवासी रॉकी सेना में कार्यरत है। वह फिलहाल चेन्नई में तैनात है। पुलिस को दी शिकायत में रॉकी के भाई रवि ने बताया कि 5 अप्रैल को उनके भाई रॉकी के खाते से किसी ने 21 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने माडल टाउन स्थित एक एटीएम से यह रुपये निकाले। रुपये निकलने का मैसेज जब रॉकी के मोबाइल पर पहुंचा तो वह हैरान रह गया। एटीएम कार्ड उसके पास होने के बावजूद रुपये कैसे निकले? रॉकी ने अपने भाई रवि को मामले की जानकारी दी। रवि ने पुलिस को शिकायत कर अज्ञात पर केस दर्ज करवाया। जांच अधिकारी बलवान का कहना है कि शामिल जांच होने के बाद ही मामले में कुछ तथ्य सामने आ सकेंगे। ऐसे में फ ौजी को बुलाया गया है।