फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Five thousand reward Suraj alias dacoit arrested

Rohtak: पांच हजार का इनामी सूरज उर्फ डकैत गिरफ्तार, ठेकेदार के घर पर फायरिंग के मामले में चल रहा था फरार

Sun, 18 Jun 2023 05:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 05:28 PM IST
सार

सीआईए प्रथम ने आरोपी को काबू किया है। अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया की आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

विज्ञापन
Rohtak: Five thousand reward Suraj alias dacoit arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में सीआईए प्रथम ने सड़क ठेकेदार के घर गद्दी खेड़ी में अंधाधुंध फायरिंग के अरोपी, फरार चल रहे पांच हजार के इनामी वांछित अभियुक्त सूरज उर्फ डकैत निवासी रैनकपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन


सीआईए प्रथम प्रभारी अनेश कुमार ने बताया कि आठ मार्च 2023 को गद्दी खेड़ी गांव निवासी आशीष ने शिकायत दी थी कि उसकी बसंतपुर गांव निवासी अजय के साथ दोस्ती है। करीब सात-आठ महीने पहले राहुल उर्फ बाबा निवासी खिड़वाली व प्रवीण निवासी मोखरा ने अजय के पैर तोड़ दिए थे। आशीष अजय के पास आता जाता रहता है, इसी बात को लेकर सात मार्च को परवीन व राहुल ने आशीष के पास फोन कर अजय के पास आना-जाना छोड़ने को कहा। न मानने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


आठ मार्च की रात को 20 से 25 युवक गाड़ियों में सवार होकर आशीष के घर पर आए। जैसे ही आशीष घर से बाहर निकला तो युवकों ने गेट के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आशीष अपना बचाव करते हुए अंदर भाग गया। युवक गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मामले में रैनकपुरा निवासी सूरज उर्फ डकैत फरार चल रहा था, जिसके ऊपर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को एएसआई विनोद देशवाल के नेतृत्व में सीआईए की टीम ने उसे दबोच लिया। वारदात में पांच आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया की आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ रोहतक जिला पुलिस ने हत्या का प्रयास व चोरी सहित तीन केस दर्ज कर रखे हैं, जिनमें आरोपी फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed