फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Elderly man murdered with an ax and thrown into the canal

Rohtak: बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्याकर नहर में फेंका, दतौड़ के पास भालौठ माइनर की पुलिया में अटका हुआ था शव

Tue, 12 Mar 2024 11:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 11:54 PM IST
सार

शव दो दिन पुराना लग रहा है।  कपड़े की रस्सी से गर्दन और पैरों को बांधा हुआ था। मृतक की उम्र 50 साल बताई जा रही है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए शव पीजीआई के डेड हाउस रखवाया गया है। 

विज्ञापन
Rohtak: Elderly man murdered with an ax and thrown into the canal
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में मंगलवार को जिले के गांव दतौड़ के नजदीक भालौठ माइनर एक 50 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। बुजुर्ग की सिर और माथे पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई है, साथ ही गर्दन और पैरों को कपड़े से बनी रस्सी से बांध रखा था। पुलिस ने शव को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। सांपला थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दतौड़ गांव के युवक राकेश ने सूचना दी कि वह घूमने के लिए गांव के बुढियावाली मंदिर के पास गया था। मंदिर के साथ लगती भालौठ माइनर में पुलिया के नीचे एक शव अटका हुआ दिखाई दिया। सांपला थाने से एसआई जोगेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया।
विज्ञापन


शव को बाहर निकाला तो गर्दन और पैर आपस में शॉल से बंधे मिले। सिर से खून बह रहा था। कपड़े खून से सने हुए थे और मुंह को शॉल से ढका हुआ था। किसी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग की कुल्हाड़ी या दूसरा तेजधार हथियार मारकर हत्या की गई है। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव माइनर में फेंक दिया। शव दो दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। -जोगेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना सांपला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed