फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, delhi public school, chairman, crime, police, haryana rohtak

डीपीएस चेयरमैन के घर में घुसे बदमाश, लोगों ने तीन को पकड़ा

Wed, 25 May 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 25 May 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
rohtak, delhi public school, chairman, crime, police, haryana rohtak
क्राइम - फोटो : डेमो पिक
पुरानी अनाज मंडी के सामने पेंच परशुराम कॉलोनी में रहने वाले डीपीएस के चेयरमैन के घर मंगलवार देर शाम बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने पिस्टल व हॉकी के बल पर चेयरमैन के परिवार को घर में बंधक बनाने का प्रयास किया। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और घर में घुसे तीन बदमाशों को दबोच लिया। लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। रात 1 बजे तक आरोपियों पर केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन


पुरानी अनाज मंडी के पास पेंच परशुराम कॉलोनी में डीपीएस के चेयरमैन मुकेश आर्य अपने परिवार के साथ रहते हैं। मुकेश मंगलवार देर शाम घर में मौजूद थे तो उनके घर पर कार में सवार होकर पांच लोग पहुंचे। उन्होंने मुकेश को बाहर बुलाने के लिए डोर बेल बजाई तो चेयरमैन की पत्नी ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही पांचों लोग घर के अंदर घुस गए। बदमाशों के हाथों में पिस्टल और हॉकी थी। बदमाशों ने गाली-गलौच शुरू की तो मुकेश भी कमरे से बाहर निकल आये। मुकेश ने उन लोगों से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि गाड़ी देनी है या नहीं। इससे आगे मुकेश कुछ जानकारी कर पाते कि एक ने पिस्टल निकालकर मुकेश को जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मुकेश का भाई राकेश भी कमरे से बाहर आ गया और उसने भी विरोध जताना शुरू कर दिया। पूरे परिवार को बंधक बनाने का प्रयास किया तो दोनों भाइयों ने शोर मचा दिया। इससे पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और तीन बदमाशों को दबोच लिया गया। जबकि दो वहां से भाग गए। लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। सिटी थाना पुलिस को बुलाया गया तो सुरक्षा के नाम पर मोहल्लावासियों ने हंगामा भी किया। तीनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। तीनों ने अपने नाम जुलाना के मेरढ़ा का दिनेश, रविंद्र और आशीष बताया है। साथियों का नाम जींद निवासी अनिल व कृष्ण बताया है। बताया जा रहा है कि डीपीएस के चेयरमैन ने अपने स्कूल की 41 गाड़ियों का सौदा किया था, लेकिन सौदा नहीं बनने के कारण गाड़ियां बेचने से इंकार कर दिया। जिसके बाद ही उनको धमकी दी गई थी।
विज्ञापन



पेंच परशुराम कालोनी से तीन लोगों को पकड़कर सौंपा गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही पता ही सही स्थिति का पता चलेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगबीर सिंह, एसएचओ सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed