फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime,murder, businessman son, police, haryana rohtak

व्यापारी के बेटे को पहले पिलाई शराब, फिर ईंट से कुचला

Sat, 11 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 11 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime,murder, businessman son, police, haryana rohtak
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
कबूलपुर के किराना व्यापारी के बेटे को दोस्तों ने पहले शराब पिलाई और उसके बाद ईंट से हमला करके हत्या कर दी। शव एक सप्ताह पहले विशाल नगर के एक खाली प्लाट में मिला था। इस मामले में पुलिस ने नए बस स्टैंड के पास दुकान करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। काफी पहले हुई कहासुनी को हत्या का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड के पास विशाल नगर के खाली पड़े प्लाट में एक सप्ताह पहले युवक का शव मिला था। उसकी हत्या सिर और मुंह पर ईंट से वार करके की गई थी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही थी कि नए बस स्टैंड चौकी इंचार्ज प्रमोद को कबूलपुर निवासी किराना के थोक व्यापारी कृष्ण ने बेटे रविंद्र के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस उनको शव की शिनाख्त कराने के लिए पीजीआई लेकर पहुंची थी, जहां उन्होंने शव को अपने इकलौते बेटे रविंद्र का बताया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज प्रमोद ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद से हत्या के खुलासे का प्रयास किया जा रहा था। छानबीन में पता चला कि रविंद्र ने नए बस अड्डे के पास स्कूल से जेबीटी की थी और उस दौरान ही उसकी दोस्ती वहां दुकान करने वाले शुभराम उर्फ सोनू से हो गई थी। वह मूलरूप से निगाना का रहने वाला है, लेकिन इस समय आजादगढ़ में रहता है। शुभराम का एक अन्य दोस्त भी रविंद्र के संपर्क में आ गया और वे एक साथ बैठकर पार्टी करते थे। चौकी इंचार्ज के अनुसार एक सप्ताह पहले जब रविंद्र पीजीआई के लिए कहकर चला था तो सीधे शुभराम के पास आ गया था। जिसके बाद शुभराम और उसके साथी ने रविंद्र को पहले शराब पिलाई और उसके बाद ईंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का कारण शुभराम के दोस्त से रविंद्र की किसी बात को लेकर हुई कहासुनी को बताया है। पुलिस ने शुभराम को कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारण और उसके दोस्त का नाम साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed