फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Chain of elderly woman snatched in Shakti Nagar, incident captured in CCTV camera

Rohtak: शक्ति नगर में बुजुर्ग महिला की चेन झपटी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Sat, 25 Nov 2023 04:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 04:12 PM IST
सार

शक्ति नगर में बुजुर्ग महिला की चेन झपटने का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मुंह पर आरोपी ने मास्क लगा रखा था। आर्य नगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डीएलएफ कॉलोनी व जवाहर नगर में भी झपटमारी की वारदात हो चुकी है। 

विज्ञापन
Rohtak: Chain of elderly woman snatched in Shakti Nagar, incident captured in CCTV camera
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर में बेखौफ झपटमार पुलिस के काबू नहीं आ रहे हैं। दिनदहाड़े बाइक सवार एक युवक शक्तिनगर में घर के बाहर बैठी महिला की चेन झपटकर ले गया। महिला धूप में बैठी हुई थी। इससे पहले डीएलएफ कॉलोनी व जवाहर नगर में भी वारदात हो चुकी हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शक्तिनगर निवासी 62 वर्षीय ऊषा किरण खुराना ने बताया कि शुक्रवार को करीब पौने एक बजे वह घर के बाहर धूप में बैठी थी। इसी बीच पैदल ही एक युवक आया, जिसने मुंह पर मास्क लगा रखा था। अचानक झपटा मारकर उसके गले से डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़कर थोड़ी दूरी पर खड़ी बाइक पर फरार हो गया।
विज्ञापन


उसने शोर भी मचाया, लेकिन बाइक सवार बच निकलने में कामयाब रहा। मामले की सूचना पाकर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कैमरे में कैद संदिग्ध युवक की उम्र 28 से 30 साल के करीब लग रही है। उसने मास्क लगा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed