फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, case against police, court, case, crime, haryana rohtak

आईजी, एसपी समेत आठ पुलिस वालों के खिलाफ फौजी ने कोर्ट में केस डाला

Fri, 10 Jun 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 10 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
rohtak, case against police, court, case, crime, haryana rohtak
court - फोटो : Demo pic
शीतल नगर में रहने वाले फौजी भाइयों ने आईजी, एसपी समेत आठ पुलिस वालों के खिलाफ कोर्ट में केस डाला है। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस पर मारपीट करके फर्जी मामले में जेल भेजने का आरोप लगाया गया है तो आईजी व एसपी पर शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। कोर्ट की शिकायत ब्रांच में केस दर्ज कर लिया गया है, जिसपर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


शीतल नगर में रहने वाले सगे भाई संजय व समुंद्र फौजी हैं। संजय जाट रेजीमेंट में अलवर में तैनात हैं। वह छुट्टी लेकर 27 मई को रोहतक आ रहे थे, जो झज्जर बाईपास पर शाम लगभग आठ बजे पहुंचे। उन्हें घर जाने का कोई साधन नहीं मिला तो उसने नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों से किसी वाहन में बैठाने की मदद मांगी। आरोप था कि पुलिस वालों ने उसकी मदद करने की जगह शराब की बोतल मांगी और उसके सामान की तलाशी ली। विरोध करने पर कहासुनी होने लगी और मारपीट हो गई। आरोप है कि पुलिस वालों ने उसे थाने में ले जाकर मारपीट की और उस पर ही पुलिस के साथ मारपीट का मामला दर्ज करके जेल भेज दिया। उसके भाई समुंद्र ने उसे जमानत पर छुड़वाया। दोनों फौजी भाई एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण वह आईजी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। आईजी के नहीं होने के कारण बाहर आ गए, जहां शिवाजी कालोनी की पुलिस आई। आरोप है कि शिवाजी कालोनी एसएचओ ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले में फौजी संजय ने आईजी, एसपी, एसएचओ शिवाजी कालोनी, एएसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, ईएएसआई, ईएचसी के खिलाफ केस डाला है। जबकि उसके भाई समुंद्र ने आईजी व एसपी के खिलाफ केस डाला है, जिनपर आज सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed