फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, Attempted self-immolation, lecturer, advocate, women, haryana

आत्महत्या का प्रयास करना पड़ा महंगा, सरकारी वकील की लेक्चरर पत्नी गई जेल

Tue, 31 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 31 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
rohtak, Attempted self-immolation, lecturer, advocate, women, haryana
आत्महत्या का प्रयास - फोटो : Demo pic
खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास करना सरकारी वकील की लेक्चरर पत्नी को भारी पड़ गया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला एएसआई विजेता की शिकायत पर केस दर्ज महिला को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सोनीपत रोड स्थित रामगोपाल कॉलोनी निवासी महिला लेक्चरर ने पुलिस को धमकी दी थी कि उसके पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सुसाइड नोट में पुलिस और अपने ससुराल पक्ष के लोगों का नाम लिखेगी। बता दें कि मोखरा स्थित एक कॉलेज में महिला लेक्चरर है और उसका पति जिले से बाहर कहीं सरकारी वकील है। महिला के पति के दो और भाई हैं। वकील के पिता की शहर में कई जगहों पर प्रापर्टी है। इनमें से एक 550 गज का प्लॉट रामगोपाल कॉलोनी में भी है। बताया कि काफी समय पहले वकील के पिता ने प्लॉट पर एक दुकान बना दी थी। इस दुकान को किराये पर दे दिया गया। कुछ समय बाद पिता की मौत हो गई। उसके बाद वक ील सहित तीनों भाइयों में किराये का बंटवारा शुरू हो गया। अब तीनों भाइयों ने सहमति से प्लॉट में और दुकानों का निर्माण शुरू किया। लेकिन वकील की पत्नी ने इसका विरोध कर दिया। घर में लगातार झगड़ा होने के बाद निर्माण को रुकवा दिया गया। महिला पुश्तैनी संपत्ति में से पति की जगह खुद हिस्सा मांगने लगी। इसी को लेकर महिला का पति से झगड़ा हो गया। महिला ने अपने देवरों पर भी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस पर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बना रही थी। इसी के चलते महिला ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर रामगोपाल कालोनी में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या किया। मगर पुलिस ने समय रहते महिला को पकड़ लिया था।
विज्ञापन



महिला को आत्महत्या प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
सतेंद्र कुमार, एसएचओ, अर्बन एस्टेट थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed