फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: accused who came to collect extortion money from a businessman was caught by the police

रोहतक: व्यापारी से 65 लाख रुपये रंगदारी लेने आए आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, बीच सड़क कार के सामने कार लगा पकड़ा

Sun, 01 Oct 2023 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 12:27 AM IST
सार

झज्जर के सुढाना का अमित और सोनीपत जिले के गांव नाहरी निवासी अनीश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बीच सड़क कार के सामने कार लगाकर बदमाशों को पकड़ा है, इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। 28 सिंतबर को बड़ा बाजार निवासी राजेश से रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन
Rohtak: accused who came to collect extortion money from a businessman was caught by the police
आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सड़क पर वाहनों का शोरगुल, लोगों का हुजूम और दौड़ लगाती पुलिस। यह नजारा था शुक्रवार शाम मेन हिसार बाईपास रोड का। यहां कार सवार दो बदमाश गुरुग्राम से 65 लाख रुपये की रंगदारी लेने आए थे। यहां दोनों बदमाश पुलिस के जाल में फंस गए। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में बीच सड़क कार के सामने कार लगाकर बदमाशों को पकड़ा। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस कार्रवाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


थाना शहर प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी झज्जर के सुढाना निवासी अमित व सोनीपत के नाहरी निवासी अनीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में और खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। यह हंगामा करीब 15 मिनट तक चला। इस दौरान मेन हिसार बाईपास पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही। यही नहीं शनिवार को दिन भर यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, शहर के बड़ा बाजार निवासी राजेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राजेश हिसार रोड पर दुकान चलाता है। इसे 28 सितंबर को फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को अमित बताते हुए राजेश से 65 लाख रुपये की मांग की।

यह रकम नहीं देने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत शुक्रवार को पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपना जाल बिछाया। इसके तहत आरोपियों को दोपहर संपर्क कर रंगदारी की रकम लेने के लिए बुलाया गया।


गुरुग्राम से शाम को रुपये लेने आए कार सवार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इन्होंने बच कर निकल भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने फिल्मी अंदाज में आगे व पीछे से कार अड़ा कर उनकी कार को रोक लिया और दौड़ कर कार सवार काबू किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed