फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape with women in rohtak gaushala

गाय की पूजा करने गौशाला गई दलित महिला से दुष्कर्म

Tue, 05 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 05 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
rape with women in rohtak gaushala
पहरावर गौशाला में गाय की पूजा करने गई महिला से गौशाला के पूर्व कमेटी
विज्ञापन
सदस्य ने ही दुष्कर्म कर डाला। आरोपी ने पहले तो धोखे से महिला को एक कमरे में भेजा और बाद में खुद घुस गया। यहां जान से मारने की धमकी देकर उसे हवस का शिकार बनाया।

इस संबंध में माता दरवाजा निवासी दलित महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने कमेटी के पूर्व सदस्य जयभगवान के खिलाफ दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट सहित बंधक बनाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

हैरत की बात यह है कि मामले की जांच अधिकारी एएसआई देवी रानी को बनाया गया है। जबकि तय दिशा-निर्देशों के अनुसार एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट शामिल होने पर डीएसपी स्तर के अधिकारी को जांच अधिकारी बनाने के विशेष निर्देश हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया।

वहीं मामले में गौशाला के संस्थापक नरेश शर्मा का कहना है कि जयभगवान गौशाला कमेटी का सक्रिय सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा, जब महिला आई थी, तो जय भगवान ने बताया कि झूठे केस के मामले में फंसाने के लिए तीन लाख रुपये मांग रही थी। इस मामले में सेक्टर एक पुलिस चौकी में शिकायत दी गई थी।  
पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से खरखौदा निवासी पीड़िता ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती है। महिला का उसके पति से तलाक का केस अदालत में विचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि वह रविवार शाम को पहरावर स्थित गौशाला में गाय की परिक्रमा करने गई थी।

गौशाला में जयभगवान पहले से ही मौजूद था। आरोपी ने महिला से कमरे से कुछ सामान लाने के लिए कहा। इस पर महिला कमरे में गई तो पीछे से आरोपी जयभगवान भी घुस गया। यहां उसने छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के विरोध के बाद भी आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया।

 इसके बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जांच अधिकारी देवी रानी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर जयभगवान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में ये भी शिकायत सामने आई है कि महिला ने झूठे केस में फंसाने के एवज में तीन लाख रुपये मांगे थे। इसकी भी जांच की जा रही है।
पुष्पा खत्री, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed