फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape, mental institute, women, admit women, patient women, staff, crime, haryana, arrest, court

कोर्ट में नहीं बोल सकी दुष्कर्म पीड़िता, पुलिस ने तर्क- पीड़िता ने आरोपी को पहचाना

Sun, 18 Dec 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 18 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
rape, mental institute, women, admit women, patient women, staff, crime, haryana, arrest, court
rape - फोटो : demo pic
पीजीआई के मेंटल इंस्टीट्यूट में मानसिक रोगी महिला संग दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को सभी के बयान दर्ज कराए। पीड़िता को पुलिस कोर्ट में लेकर पहुंची, लेकिन वह बयान नहीं दे सकी। उसकी जगह पुलिस ने तर्क दिया कि पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया था और उसके सामने फिर से आरोपी को खड़ा किया जाए तो वह उसे पहचान लेगी। वहीं, पुलिस ने मेंटल इंस्टीट्यूट के स्टाफ के भी बयान दर्ज किए हैं, जिससे जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


सोनीपत के बरौदा क्षेत्र में घूमती मिली महिला को गोहाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टरों ने उसे मानसिक रोगी बताया था और गोहाना एसडीएम के आदेश पर महिला को पीजीआई के मेंटल इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। यहां के एक कर्मचारी उमेश गिरी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसका खुलासा महिला के गर्भवती होने पर हुआ और डीएमएस डॉ. अमित सोनी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया था। इस मामले में अब पुलिस जांच कर रही है, जिसमें सभी के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं परिवार के लोग

महिला संग दुष्कर्म मामले की जांच कर रही एएसआई विद्यावती के अनुसार वह महिला करनाल के घरौंडा के एक गांव की रहने वाली है। महिला के परिवार की कुछ महिलाएं उनके पास पहुंचीं और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। परिवार के लोगों ने बताया कि महिला की गुमशुदगी घरौंडा थाने में दर्ज कराई थी। अब उसके बारे में पता चला कि वह यहां भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed