फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Rahim will return to jail from parole on Monday

Rohtak: सोमवार को सुनारिया जेल लौटेगा राम रहीम, पुलिस ने जेल परिसर के आसपास की कड़ी सुरक्षा

Sun, 17 Jul 2022 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 11:12 PM IST
सार

राम रहीम की एक माह की पैरोल पूरी होने पर पुलिस ने जेल परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा कर दी है। यूपी स्थित बागपत के बरनावा डेरे में एक माह की पैरोल काटी है।

विज्ञापन
Ram Rahim will return to jail from parole on Monday
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दुष्कर्म के केस में हरियाणा के रोहतक में सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम सोमवार को जेल में आएगा। इसके लिए जेल परिसर के आसपास पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। साथ ही जेल प्रशासन ने भी राम रहीम की बैरक के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन उत्पीड़न के मामले में उसे सजा सुनाई थी। पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में हेलिकॉप्टर से भेजा गया था। तभी से वह जेल में बंद था। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में भी राम रहीम को सजा हुई।
विज्ञापन


जून माह में उसे एक माह की पैरोल मिली थी, जिसे उसने यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में व्यतीत किया। रविवार को उसकी पैरोल अवधि पूरी हो गई। अब पुलिस सुरक्षा के बीच सोमवार को राम रहीम को सुनारिया जेल लेकर पहुंचेगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर जेल व पुलिस प्रशासन के अधिकारी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके लिए सुरक्षा का हवाला दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार जेल से बाहर आ चुका है राम रहीम 
राम रहीम पहले भी जेल से बाहर आ चुका है। पंजाब के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उसे 21 दिन की पैरोल मिली थी। उससे पहले मां से मिलने के लिए व अस्पताल में जांच कराने के नाम पर राम रहीम को जेल से बाहर लाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed