फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Rahim was taken in a convoy of nine vehicles from Rohtak to Gurugram

हरियाणा: राम रहीम को नौ गाड़ियों के काफिला में ले जाया गया, जेल में बंदियों की मुलाकात रही बंद

Mon, 07 Feb 2022 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 11:50 PM IST
सार

साढ़े चार साल में बदल गई सुनारिया जेल परिसर की सुरक्षा। पुलिस क्वार्टर में रह रहे पुलिसकर्मियों व पुलिस पब्लिक स्कूल के स्टाफ को भी कड़ी पूछताछ के बाद जाने दिया।

विज्ञापन
Ram Rahim was taken in a convoy of nine vehicles from Rohtak to Gurugram
सुनारिया जेल के पास पहुंचे राम रहीम के सर्मथकों से बातचीत करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा रोहतक में सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को फरलो मिलने के बाद सोमवार को दिनभर पुलिस अलर्ट रही। राम रहीम को नौ गाड़ियों का काफिला गुरुग्राम लेकर रवाना हुआ, जिसमें पंजाब नंबर की एक गाड़ी के शीशे काले रंग के थे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते राम रहीम को उसी गाड़ी में लेकर जाया गया। वहीं, सुरक्षा के चलते पांच घंटे बंदियों से परिजनों की मुलाकात भी बंद रखी गई।  

विज्ञापन


सुनारिया जेल की तरफ जाने वाले रास्ते पर तीन नाके लगा दिए गए। जेल में बंद दूसरे बंदियों व कैदियों के परिजनों को भी सुबह 10 से दोपहर साढ़े 3 बजे तक रोक दिया गया। लोग निराश होकर वापस लौटे। अगस्त 2017 में पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद राम रहीम को हवाई मार्ग के रास्ते सुनारिया जेल लाया गया था। तभी से जिला जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बदल गई।
विज्ञापन


पुलिस की तरफ से जेल की तरफ जाने वाले मार्ग पर तीन जगह नाके लगाए गए हैं। एक स्पेशल गारद जेल परिसर के आसपास तैनात है। सोमवार सुबह जैसे ही जेल प्रशासन व जिला प्रशासन के पास राम रहीम को फरलो के आदेश पहुंचे, तत्काल अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम रहीम की दो समर्थक महिला व एक व्यक्ति भी पहुंचे, जिनको पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया। इसके अलावा अलग-अलग जगह से आए बंदियों व कैदियों के परिजनों को भी जेल के गेट से एक किलोमीटर पहले लगे नाके पर आगे जाने से रोक दिया गया। 

गश्त करते रहे शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी

सड़क पर गारद के अलावा शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस भी अलर्ट रही। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह भी सड़क पर गश्त करते रहे। राम रहीम के तीन अनुयायियों के आने के बाद आसपास के खेतों में भी पुलिस ने कड़ी निगाह रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed