{"_id":"fdb904a08699d2d760759d3138d5f3a1","slug":"rajendra-dint-married-his-sisters-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की बेटी को विदा करने के सपने के साथ रुखसत हुआ राजेंद्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की बेटी को विदा करने के सपने के साथ रुखसत हुआ राजेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू विजय नगर में रुपये के मामूली विवाद को लेकर हुए राजेंद्र हत्याकांड के आरोपियों ने मृतक के परिवार को बिखेर ही दिया। आरोपियों की वजह से राजेंद्र का सपना भी न पूरा हो सका। अपनी बहन की मौत के बाद उसकी नन्ही परी को राजेंद्र ने गोद लिया था। राजेंद्र उसे डोली में बैठाकर विदा करना चाहता था। इतना ही नहीं वह अपनी ढाई साल की बेटी को भी बेसहारा छोड़ गया।
आज उसके परिवार में एक भी सदस्य कमाने वाला नहीं है। ऐसे में दो बेटी की परवरिश के साथ पढ़ाई लिखाई और मां, पत्नी के गुजारे को लेकर चिंता खड़ी हो गई है। वहीं, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले में मृतक के यूपी के जिले फतेहपुर निवासी बाबूराम, शिवराम और पूतनराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं देर शाम पुलिस ने बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभी दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
सवा लाख रुपये के लिए की राजेंद्र की हत्या
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 1 लाख 20 हजार रु पये की लेनदारी के चलते राजेंद्र की हत्या की। सूत्रों की मानें तो आरोपियों में शामिल बाबूराम पर राजेंद्र की कमेटी के करीब सवा लाख रुपये की लेनदारी थी।
विज्ञापन
नारियल के चापड़ से की राजेंद्र की हत्या
पुलिस की मानें तो आरोपियों ने नारियल फोड़ने वाले चापड़ से राजेंद्र की गर्दन पर वार करके उसकी हत्या की। वारदात का मुख्य आरोपी बाबूराम कॉलोनी में ही सड़क पर नारियल पानी बेचने का काम करता है। पुलिस जांच में बाबूराम का नाम ही मुख्य रूप से सामने आ रहा है।
एक रात पहले ही करना चाहते थे राजेंद्र की हत्या
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी एक रात पहले ही राजेंद्र को मौत के घाट उतारना चाहते थे। आरोपियों ने राजेंद्र को रुपये देने के लिए बृहस्पतिवार की रात को फोन कर मकान पर बुलाया था। मगर राजेंद्र अपने परिवार की सलाह को मानकर रुपये लेने नहीं गया। इसके बाद आरोपियों ने सुबह राजेंद्र को रुपये देने के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
ठेकेदार बोला, आरोपी बाबूराम का भाई करता है उसके पास काम
वहीं, मामले में संदिग्ध चल रहे ठेकेदार अवधेश कुमार का कहना है कि हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी बाबूराम का भाई श्रीराम उसके पास ट्रैक शूट बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। अवधेश ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले श्रीराम सहित तीन अन्य साथ काम करने वाले युवकों को किराये पर मकान दिलाया था। पुलिस ने मामले में ठेकेदार अवधेश कुमार से भी पूछताछ की है।
मामले में मृतक के जीजा के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
- गजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी