फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Possibility of murder in the case of three bodies found in the sewer in Rohtak

Rohtak: सीवर में तीन शव मिलने का मामला, गला घोंटकर महिला व दोनों बच्चों की हत्या की आशंका, नहीं हुई शिनाख्त

Thu, 28 Jul 2022 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 10:47 PM IST
सार

बुधवार को सीवर लाइन में मिले शवों के मामले में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। सैंपल गांव के बाद बिहार का परिवार शक के दायरे में है। पूछताछ के लिए रोहतक बुलाया है। 

विज्ञापन
Possibility of murder in the case of three bodies found in the sewer in Rohtak
रोहतक में पास सीवर लाइन में मिले महिला व दो बच्चों के शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में हिसार रोड स्थित ड्रेन नंबर आठ के नजदीक मिले महिला व दो बच्चों के शव का गुरुवार को भी शिनाख्त नहीं हो सका है। आशंका है कि तीनों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव सीवर लाइन में फेंके गए थे। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं गुरुवार को डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन


उधर, सैंपल गांव के युवक के अलावा अब बिहार का एक युवक भी शक के दायरे में हैं, जहां से एक महिला दो बच्चों सहित लापता है। ऐसे में पुलिस ने लापता महिला के परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज का कहना है कि पुलिस अपनी तरफ से शिनाख्त करने का पूरा प्रयास कर रही है। तभी केस की जांच आगे बढ़ सकेगी। 
विज्ञापन


एक बच्चे का नहीं पता लग रहा लड़का या लड़की
गुरुवार को पुलिस ने पीजीआई के डेड हाउस में डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल से शवों का पोस्टमार्टम कराया। महिला की उम्र 33 साल के करीब बताई गई है। जबकि छोटे बच्चे की उम्र 3 से 4 साल के बीच है, जो लड़की है। जबकि बड़े बच्चे की उम्र 4 से 6 साल के बीच है। बड़े बच्चे का शव इतना गला हुआ है कि यह पता नहीं लग पा रहा है कि वह लड़का है या लड़की है। पुलिस ने बताया कि फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट शुक्रवार को मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Possibility of murder in the case of three bodies found in the sewer in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

हर माह मिल रहे पांच से सात लावारिस शव
जिले के अंदर हर माह पांच से सात लावारिस शव मिल रहे हैं, जिनका नगर निगम द्वारा अंतिम संस्कार किया जाता है। सबसे ज्यादा शव आईएमटी व शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में मिलते हैं। क्योंकि जवाहर लाल नेहरू कैनाल व भालौठ ब्रांच में शव बहकर पीछे से आते हैं। राजीव गांधी चौक के नजदीक दोनों नहरों का पुल नीचे होने के कारण शव कचरे के अंदर अटक जाते हैं। कई शव ऐसे हैं, जिनकी लंबे समय बाद भी पहचान नहीं हो पाती। 

यह था मामला 
बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार के कर्मचारी हिसार रोड पर ड्रेन नंबर आठ के पास सिंहपुरा की तरफ जाते समय बिछी सीवर लाइन की सफाई कर रहे थे। वहां कर्मचारियों को बदबू आ रही थी। गहराई से जांच की तो सीवर लाइन के अंदर तीन शव मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पीजीआई पहुंचाया। 

शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। सैंपल गांव के युवक को दोबारा बुलाया गया, लेकिन वह अब भी शव पहचानने से इनकार कर रहा है। अभी पता चला है कि शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया से भी एक महिला व दो बच्चे लापता हैं। वे बिहार के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को सूचित किया गया है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। - इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed