फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   porn video, wrestler porn video, junior wrestler attempt to rape, stadium, rohtak, arrest, mobile

सुनील से मिला मोबाइल, नहीं मिली वीडियो क्लिप

Mon, 17 Oct 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 17 Oct 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
porn video, wrestler porn video, junior wrestler attempt to rape, stadium, rohtak, arrest, mobile
सब जूनियर खिलाड़ी का वीडियो बनाने का मामला सामने आनेे पर क्लिप कर दी डिलीट - फोटो : demo pic
सर छोटूराम स्टेडियम में सब जूनियर पहलवान की वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार से उसका मोबाइल बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने इसी मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाई थी। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। लेकिन यह स्पष्ट है कि आरोपी के मोबाइल में वीडियो क्लिप थी। मामला समाने आने के बाद उसे क्लिप को डिलीट कर दिया। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल को लैब भेज दिया है। पुलिस ने सुनील को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी गरिमा ने बताया कि रिमांड अवधि में सुनील कुमार से उसका मोबाइल बरामद कर वीडियो क्लिप के बारे में पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस के सामने कहा कि उसने अपने मोबाइल से कोई अश्लील क्लिप नहीं बनाई है। साथ ही अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जांच पड़ताल के लिए एफएसएल भेज दिया है, ताकि पता लगाया जा सके कि इस मोबाइल से क्लिप बनाई गई थी या नहीं। दूसरी तरफ, पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में क्लिप थी, जोकि बाद में डिलीट कर दी गई। पुलिस ने मामले में सोनीपत के गन्नौर निवासी सुनील को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। सुनील की निशानदेही पर महिला आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। आशंका जताई जा रही है कि वीडियो क्लिप उसी के पास है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों पवन नाम के आरोपी ने सुनील और एक महिला मित्र से मिलकर सब जूनियर पहलवान की वीडियो क्लिप बना ली थी। इसके बाद पहलवान को शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। इससे सकते में आकर नाबालिग ने हाथ की नस काट ली थी। इसके बाद महिला थाने में पवन सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर इट से ली थी क्लिप

बताया जा रहा है कि सुनील ने अपने मोबाइल से वीडियो क्लिप नहीं बनाई, लेकिन उसे किसी अन्य से शेयर इट एप्लीकेशन के माध्यम से अपने मोबाइल में ली थी। जब मामले का खुलासा हो गया और आरोपी का नाम सामने आ गया तो उसने पुलिस के डर से क्लिप को डिलीट कर दिया। वीडियो की रिकवरी के लिए ही मोबाइल को लैब भेजा गया है।


आरोपी सुनील से एक मोबाइल बरामद किया गया है। मोबाइल को जांच पड़ताल के लिए एफएसएल भेज दिया गया है। लैब की रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि क्लिप इसी मोबाइल से बनी थी या नहीं। साथ ही डिलीट क्लिप की रिकवरी के भी प्रयास किये जाएंगे।

- इंस्पेक्टर गरिमा, एसएचओ महिला थाना

नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ भिवानी के निगाना खुर्द निवासी अशोक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो ग्राम स्मैक मिली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed