फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Policeman in the car hit, opposing uniform, crime in rohtak, good news

पुलिस वाले ने कार में टक्कर मारी, विरोध करने पर वर्दी का रौब झाड़ा

Sun, 15 Jan 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 15 Jan 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
Policeman in the car hit, opposing uniform, crime in rohtak, good news
कार में टक्कर मारी - फोटो : अमर उजाला
देर रात पुलिस वाले की कार ने एक स्कूटी और कार को टक्कर मार दी। जब कार सवारों ने विरोध किया तो पुलिस कर्मी ने वर्दी का रौब झाड़ा। मामला इतना बढ़ गया कि आसपास के दुकानदारों ने पुलिस वाले की पिटाई की कर दी। पुलिस वाला भाग कर आर्य नगर पुलिस चौकी पहुंचा तो लोग वहां भी पहुंच गए। लोगों का आरोप था कि पुलिस वाले ने वर्दी का रौब दिखाकर बदतमीजी की है। देर रात तक पुलिस चौकी में हंगामा चलता रहा। शिकायत करने वाले युवकों का कहना था कि पुलिस उन पर समझौते का दबाव बना रही है। लेकिन उन्होंने समझौता करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात सुरेंद्र, संजय और सोमवीर अपनी कार से गुरुग्राम से लौट रहे थे। मूलरूप से भिवानी के रहने वाले तीनों युवक किसी काम से गुरुग्राम गए थे। रात में जब वह शांत माई चौक पर पहुंचे तो एक आई-10 कार ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मार दी। उसी कार ने संजय की भी कार को टक्कर मार दी। जब इन लोगों ने विरोध किया तो आई-10 कार से एक युवक निकला। उसने अपने आपको पुलिस वाला बताया। उसने तीनों युवकों पर वर्दी की धौंस जमाई।
विज्ञापन


इस पर तीनों युवकों ने आसपास के दुकानदारों से कहा कि देखो आपके शहर में क्या हो रहा है। यह आदमी खुद को पुलिस वाला बताकर बदतमीजी कर रहा है। कार से लोगों को टक्करें मार रहा है। तीनों युवकों की बात सुनकर दुकानदार इकट्ठा हो गए। आरोप है कि उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताने वाले से बातचीत करनी चाही तो वह उनसे भी उलझ गया। इस पर बात बढ़ गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच पुलिस वाला आर्य नगर पुलिस चौकी में आ गया तो उसके पीछे-पीछे दुकानदार और तीनों युवक भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों युवकों का आरोप है कि पुलिस उन पर समझौता करने का दबाव बना रही है। लेकिन उन्होंने समझौता करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। इसी बात को लेकर देर रात तक पुलिस चौकी में हंगामा चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed