{"_id":"51ae7556082d8460413aa34f8f3e4553","slug":"police-tarchering-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा भगा ले गया लड़की को, पुलिस कर रही पिता को टॉर्चर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा भगा ले गया लड़की को, पुलिस कर रही पिता को टॉर्चर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 05 Nov 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बेटे के कारनामों के बदले पुलिस लगातार परिजनों को तंग कर रही है। जबकि बेटे ने दो महीने पहले अपने माता-पिता सहित भाई-बहनों से संबंध विच्छेद कर लिया था। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी उंगलियों के बीच पेन फं साकर टॉर्चर किया। पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई है।
दरअसल संजय कॉलोनी निवासी राजकपूर एक निजी कुरियर कंपनी में काम करते हैं। 24 अक्तूबर को उनका बेटा सूरज गुरुनानकपुरा की एक युवती को भगा ले गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने सूरज के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। अब राजकपूर का आरोप है कि पुलिस बार बार उन्हें फ ोन करके महिला थाने में बुलाकर यातनाएं दे रही है।
आरोप है कि पुलिस ने राजकपूर को फ ोन करके थाने में बुलाया और उनसे बेटे सूरज के ठिकाने के बारे में पूछा। जब राजकपूर ने बेटे के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही तो पुलिस ने उनकी उंगलियों में पैन फंसाकर यातनाएं दीं। एडवोकेट अतुल गोयल ने बताया कि पीड़ित का बेटा सूरज 28 अगस्त को अपने माता पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों से संबंध विच्छेद कर चुका है।
विज्ञापन
ऐसे मामलों में पुलिस आरोपी के परिवार के सदस्यों से थाने में बुलाकर पूछताछ कर सकती है।
पुष्पा खत्री, डीएसपी