फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   people come in fornt of court

फैसला जानने कोर्ट से लेकर सड़कों तक उमड़ी भीड़

Tue, 22 Dec 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 22 Dec 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
people come in fornt of court
दस माह से ज्यादा समय से जिसका इंतजार था, सोमवार वही दिन था। नेपाली मूल
विज्ञापन
की मंदबुद्धि युवती के साथ गैंगरेप और मर्डर मामले में अदालत ने दोषियों को मौत की सजा सुना दी। इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर लोगों में उत्सुकता थी, सो अदालत परिसर से लेकर आसपास की सड़कों तक भीड़ जमा रही।

 लंच में वकील और जज भले ही कोर्ट के बाहर गए हो, आम लोग सड़क और कोर्ट के बाहर पूरा दिन डटे रहे। इधर, पुलिस विभाग भी मुस्तैद रहा। अदालत के चप्पे-चप्पे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अदालत के बाहर विकास भवन से लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के दफ्तर तक पुलिस जवान तैनात थे।

फैसले पर बहस सुबह करीब 11 बजकर 21 मिनट पर हुई, लेकिन कोर्ट परिसर में लोगों का आना सुबह दस बजे से ही शुरू हो गया था। सजा पर पहले बहस हुई फिर लंच के बाद फैसला देने की सूचना आई। दोषियों को बैरक में लाया गया। वकील और जज सभी लंच के लिए चले गए, लेकिन बाहर लोगों की भीड़ कम नहीं हुई। लंच के बाद जब फैसला आया तब लोगों की जुबान पर फैसले को लेकर उत्साह था।

लोगों ने एक स्वर में कहा- सही फैसला, दरिंदों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए थी। भीड़ से एक आवाज यह भी आई कि जिस तरीके से जल्दी-जल्दी सुनवाई कर एक वर्ष से पहले ही इस मामले में फैसला आ गया, ऐसा ही हर मामले में होना चाहिए।

हर चप्पे पर पुलिस बल
पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बाहर पुलिस ने बैरिकेट्स लगाए थे। यहां करीब पांच पुलिसकर्मी मुस्तैद थे। इसके बाद बार एसोसिएशन के दफ्तर के बाहर भी पुलिस की एक टीम मौजूद थी। सर्किल के पास पुलिस की करीब छह गाड़ियां मौजूद थीं। पुलिसकर्मी हर शख्स पर पैनी नजर जमाए हुए थे।

बिना तलाशी नहीं मिला प्रवेश
कोर्ट परिसर में प्रवेश करते ही सभी की तलाशी ली गई। यहां करीब एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी के अलावा एसपी शशांक आनंद, डीएसपी अमित भाटिया, डीएसपी पवन कुमार, डीएसपी विजेंद्र सिंह के अलावा कई एसएचओ भी मौजूद थे। कोर्ट के पहले तल से लेकर तीसरे तल तक छह-छह पुलिसकर्मी हथियारों से लैस थे। कोर्ट भवन की गैलरी में भी हथियारबंद पुलिसकर्मी लगाए गए थे।

कई बार करनी पड़ी पुलिस को मशक्कत
कोर्ट परिसर के बाहर जब लोगों की भीड़ बढ़ने लगती तब-तब पुलिसकर्मियों को लोगों को हटाने में मशक्कत करनी पड़ती। यही हाल कोर्ट नंबर-12 के बाहर भी था। यह वही कोर्ट है जहां दरिंदगी के गुनाहगारों को फैसला सुनाया गया।

 उसके बाहर वकीलों, मीडिया कर्मियों के अलावा दोषियों के परिजन और आम लोग भी जमा थे। यहां से भी कई बार भीड़ को हटाने के लिए पुलिस का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed