फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   paper tied in cloth, loot in rohtak, jewelry and cash from the old man, crime in rohtak

कपड़े में बांध थमाए कागज के टुकड़े, वृद्धा से आभूषण और नकदी लेकर ठग भागे

Sat, 24 Dec 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 24 Dec 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
paper tied in cloth, loot in rohtak, jewelry and cash from the old man, crime in rohtak
money - फोटो : file photo
दो युवकों ने बड़े शातिराना अंदाज में कपड़े में बंधे एक लाख रुपये को कुछ देर संभालने का झांसा देकर वृद्धा से आभूषण और नकदी ठग ली। काफी देर बाद जब वे नहीं लौटे तो वृद्धा ने पोटली खोलकर देखा। इसमें पहला नोट तो असली निकला लेकिन बाकी कागज के टुकड़े देख उसके होश उड़ गए। वृद्धा की शिकायत पर शहर थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में रामनगर कालोनी निवासी 70 वर्षीय कृष्णा देवी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को किसी काम से भिवानी स्टैंड पर गई थी। उनके बेटे निजी कंपनी में काम करते हैं। काम खत्म होने के बाद कृष्णा देवी ऑटो के इंतजार में भिवानी स्टैंड पर खड़ी हो गई। तभी दो युवक उनके पास आये। इनमें से एक युवक ने वृद्धा से बातचीत करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोपी ने वृद्धा को क पड़े की पोटली देते हुए कहा कि इसमें एक लाख रुपये रखे हैं। कुछ देर के लिए कहीं जाने की बात कहकर आरोपियों ने वृद्धा को पोटली थमा दी। पहले तो वृद्धा ने पोटली लेने से मना कर दिया, लेकिन एक लाख रुपये का लालच आने के बाद उन्होंने पोटली को अपने पास रख लिया। इसके बाद आरोपियों ने वृद्धा को झांसे में लेकर एक लाख रुपये की गारंटी के तौर पर उनके आभूषण मांगे। कृ ष्णा आरोपियों के झांसे में आ गई। उसने ठगों को अपनी सोने की चेन, अंगूठी और कैश दे दिया। आभूषण और कैश लेने के बाद आरोपी कुछ देर में वापस आने की बात कहकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों इंतजार के बाद पोटली खोली तो उड़े होश 
कृष्णा ने करीब एक घंटे तक आरोपियों का इंतजार किया लेकिन वह वापस नहीं आए। इसके बाद कृ ष्णा ने पोटली को खोलकर देखा तो उसमें कागजों के नोट की गड्डी रखी थी। गड्डी में सबसे ऊपर बस एक सौ रुपये का नोट रखा था। बाद में वृद्धा शहर थाने पहुुंची। यहां पुलिस को वारदात की जानकारी दी। जांच अधिकारी एसआई कंवर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियोें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed