{"_id":"c2fce61f12b4cb3ca6313fce74b0ffd8","slug":"paper-leak-conspiracy-become-in-mdu-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में रची गई थी आंसर-की लीक करने की साजिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमडीयू में रची गई थी आंसर-की लीक करने की साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 05 Nov 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएससी पेपर आंसर-की लीक करने की साजिश एमडीयू में रची गई थी। आरोपी भैणी
विज्ञापन
महाराजपुर निवासी बिजेंद्र और आसन निवासी छोटू की करीब एक महीने पहले
आंसर-की को लेकर एमडीयू में बातचीत हुई थी। पुलिस पूछताछ में इस बात का
खुलासा हुआ है।
आरोपी बिजेंद्र को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, छोटू को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बीती रात भी पुलिस ने छोटू के घर पर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि अब उसके अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी। एक टीम को दिल्ली भी भेजा गया है।
प्लानिंग के बाद नहीं मिले एक-दूसरे से
एमडीयू में प्लानिंग करने के बाद बिजेंद्र और छोटू एक दूसरे से नहीं मिले। इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि करीब एक साल पहले छोटू की मुलाकात बिजेंद्र से हुई थी। इसके बाद से ही दोनों ऐसे मामलों को लेकर एक दूसरे से मिलते रहे हैं। पुलिस का मानना है कि छोटू की गिरफ्तारी के बार अन्य परीक्षा से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल छोटू फरार है।
बिजेंद्र के मोबाइल की लोकेशन मिली लाड़वा
गिरफ्तार आरोपी बिजेंद्र के मोबाइल फोन की लोकेशन लाडवा में मिली है। पुलिस ने बताया कि बिजेंद्र ने परीक्षा वाले दिन मामले का खुलासा होने पर लाडवा में अपने किसी रिश्तेदार के यहां मोबाइल छिपा दिया था। पुलिस जल्द ही उसे बरामद करेगी। बिजेंद्र के व्हाटस एप एकाउंट की भी जांच की जाएगी ताकि आंसर-की लेने वाले यूजर्स के बारे में जानकारी मिल सके।
एसएससी निदेशक का अवकाश, दोबारा भेजेंगे खत
दो दिन पहले आंसर-की लेकर एसएससी ऑफि स रवाना हुआ स्थानीय पुलिसकर्मी वापस आ गया है। एसएससी निदेशक के अवकाश पर रहने के कारण आंसर-की का मिलान नहीं हो सका है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि एसपी की ओर से एसएससी को बृहस्पतिवार को दोबारा से खत भेजा जाएगा ताकि जल्द ही आंसर-की का मिलान हो सके।