फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   panchayat fund scam in rohtak village kabulpur

पंचायत फंड घोटाला: ऑटो रिक्शा को दिखाया बुलडोजर, 265 घंटे में उखाड़ी कीकर और भुगतान किया 1 लाख 58 रुपये

Mon, 06 Mar 2023 10:09 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 06 Mar 2023 10:09 AM IST
सार

रोहतक में पंचायत फंड में गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी बिल बनाकर दो बार रुपये निकाले गए है। इतना ही नहीं, स्कूल में सफाई का कार्य 160 घंटे बुलडोजर चलाकर करना दिखाया गया है। इस हिसाब से मशीन 20 दिन तक हर रोज आठ घंटे चली।

विज्ञापन
panchayat fund scam in rohtak village kabulpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक तरफ ई-टेंडरिंग को लेकर प्रदेश सरकार व सरपंच आमने-सामने हैं। दूसरी तरफ रोहतक के गांव कबूलपुर में पंचायत फंड में एक लाख 58 हजार रुपये के गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी बिल बनाकर दो बार रुपये निकाले गए। इसके जिस बुलडोजर का बिल लगाया गया है, वह आखिर में ऑटो रिक्शा निकली। बहादुरगढ़ के युवक के बयान पर गांव के पूर्व सरपंच, तत्कालीन बीडीपीओ, एसडीओ, जेई, ग्राम सचिव व बुलडोजर संचालक के खिलाफ शिवाजी कालोनी थाने में आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरटीआई के तहत 2010 का निकलवाया युवक ने रिकार्ड
बहादुरगढ़ निवासी जयपाल डागर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने कबूलपुर गांव की पंचायत का आरटीआई के तहत रिकार्ड निकलवाया। जुलाई 2022 में मिली कि पंचायती रिकॉर्ड में बिल नंबर 310 तिथि 11अगस्त 2010 पर बुलडोजर, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 46बी-1532, उसके द्वारा स्कूल के मैदान में काबूली कीकर की सफाई करना दर्शाया गया है। आरटीए विभाग से जानकारी मांगी तो यह नंबर किसी सवारी ढोने वाली ऑटो रिक्शा का मिला।
विज्ञापन


कबूलपुर गांव के पूर्व सरपंच व तत्कालीन एसडीओ, बीडीपीओ, जेई, ग्राम सचिव व बुलडोजर संचालक के खिलाफ केस दर्ज
शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे साफ है कि बिल फर्जी बनाया गया। इतना ही नहीं, स्कूल में सफाई का कार्य 160 घंटे बुलडोजर चलाकर करना दिखाया गया है। इस हिसाब से मशीन 20 दिन तक हर रोज आठ घंटे चली। गांव कबूलपुर गाँव के स्कूल का एरिया ज्यादा बड़ा नहीं है कि वहां पर सिर्फ बाउड़ी वाल के साथ छोटी छोटी काबुली कीकर उग जाती हैं। उसकी सफाई के लिए 160 घंटे बुलडोजर चलाना पड़े। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह कार्य 3-4 घंटे में हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल में बुलडोजर से सफाई कराने के लिए 20 दिन बाद 96 घंटे का कार्य दर्शाया गया। इस हिसाब से बुलडोजर को फिर से 12 दिनों तक औसतन 8 घंटे रोजाना चलाया गया। इस तरह पंचायत फंड से बुलडोजर मालिक को एक 96 हजार तो दूसरा 62 हजार 400 रुपये का भुगताान किया गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि 21 प्रतिशत ब्याज के साथ गबन की गई राशि की रिकवरी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed