{"_id":"591a1b364f1c1bcc3bf23464","slug":"one-killed-undertrial-among-six-hurt-in-firing-outside-rohtak-court-arrest-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी बदमाश नसीब की पुलिस के साथ मुठभेड़, साथी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी बदमाश नसीब की पुलिस के साथ मुठभेड़, साथी सहित गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 16 May 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाहर हुए हत्याकांड में पुलिस को दो माह बाद मिली पहली सफलता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाहर हुए हत्याकांड मामले में पुलिस को दो महीने बाद पहली सफलता हाथ लगी है। सीआईए-2 की रविवार देर रात ओमेक्स सिटी के पास दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। आरोपियों के पकड़े जाने पर खुलासा हुआ कि आरोपी कोर्ट के बाहर हुए हत्याकांड में शामिल नसीब और उसका साथी धीरज है। नसीब पर 25 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
एसपी पंकज नैन ने बताया कि सीआईए-2 के इंचार्ज एसआई आजाद सिंह को रविवार रात को सूचना मिली थी कि हथियारों से लैस होकर दो युवक बाइक पर ओमेक्स सिटी के पास घूम रहे हैं। दोनों आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद एएसआई संजीत के नेतृत्व में टीम ओमेक्स सीटी पुल झज्जर रोड पहुंची। यहां पुलिस ने दोनों बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे, तभी बाइक गिर गई। पुलिस को पास आता देख इस पर बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी आरोपियों पर फायरिंग की और दोनों को दबोच लिया। बाइक पर पीछे बैठे आरोपी की पहचान गांव सांघी निवासी नसीब और चालक की पहचान गांव दुल्हैड़ा हाल में मेडिकल कैंपस निवासी धीरज के रूप में हुई। पुलिस को आरोपी नसीब से एक देसी पिस्तौल, पांच कारतूस और आरोपी धीरज से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी नसीब जिंदराण गैंगवार में भी वांछित था। कई मामलों में फरार होने के कारण आरोपी पर हाल ही में 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही आरोपी जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव में भी आरोपी था। नसीब के ऊपर सत्यम मॉल के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का आरोप था। हालांकि कोर्ट ने बाद में उसे बरी कर दिया था।
सात लोगों ने रची थी कोर्ट के बाहर हत्याकांड की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि कोर्ट के बाहर हुए हत्याकांड की साजिश सात लोगों ने रची थी। वारदात के दिन गोली चलाने वाले बाइक सवारों के अलावा अन्य आरोपी भी आसपास मौजूद थे। ताकि मामला बिगड़ने पर अपने साथियों की मदद कर सके। पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि वारदात में उनके अलावा राजेश उर्फ राजे, सुमित उर्फ पलोटरा, दरियापुर का संदीप उर्फ पाद्दू , छारा का अरूण उर्फ भालू और बहादुर गढ़ का राहुल उर्फ चीता शामिल था।
विज्ञापन
पलोटरा और संदीप ने चलाई थी गोली
एसपी पंकज नैन ने बताया कि कोर्ट के बाहर हुई हत्या में गोली चलाने वालों में आरोपी सुमित उर्फ पलोटरा और दरियापुर का संदीप उर्फ पाद्दू शामिल था। पलोटरा महिला वेशभूषा में आया था। आरोपी नसीब और धीरज से वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वह आरोपी नरेश उर्फ काला और राजेश उर्फ राजे के गैंग के सदस्य है।
ये था मामला
मार्च 2017 में बाइक सवार दो आरोपियों ने पेशी पर आये कुख्यात रमेश लोहार सहित उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गैंगवार में रमेश लोहार के एक साथी संजीत की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके अलावा वकील महेंद्रगढ़ निवासी मंजीत यादव सहित बोहर निवासी रमेश लोहार, रमेश नांदल, यूपी बागपत के डगरपुर निवासी सुंदर, लाढौत निवासी विजय उर्फ डंबल, बोहर निवासी सोनू और खेड़ी साध निवासी दीपक घायल हो गये थे।
नसीब का आपराधिक रिकॉर्ड
- वर्ष 2013 में आरोपी ने जाट कॉलेज रोहतक में अपने साथियों के साथ मिलकर संजीत वासी छारा पर जानलेवा हमला किया था।
- फरवरी 2016 मे आरोपी नसीब ने अपने साथी विकास उर्फ छोटा वासी हिसार बाईपास और धीरज के साथ मिलकर सत्यम मॉल रोहतक मे सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की थी।
- दिसंबर 2016 मे आरोपी ने अपने साथी विक्की उर्फ बॉक्सर, सुमित उर्फ प्लोटरा वासी बोहर, रवि, श्यामू और सुखचैन वासीयान खिडवाली, अजीत के साथ मिलकर मनीष भंडारी पर गाव जिंदराण मे जान से मारने की नियत से गोलियां मारी थी। इसमे मनीष भंड़ारी गंभीर रूप से घायल हुआ था।
- दिसंबर 2016 में आरोपी नसीब ने अपने साथी सुमित प्लोटरा, अमन, चेतन, पंकज व मंगली के साथ मिलकर राजबीर वासी गढ़वाल की गोहाना के पास गोली मारकर हत्या की थी।
- मार्च 2017 मे रोहतक कोर्ट के बाहर रमेश लुहार पर जानलेवा हमला करने और गांव भैंसवाल निवासी संजीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
दो वारदात में शामिल रहा आरोपी धीरज
- फरवरी 2016 में आरोपी धीरज ने नसीब और विकास उर्फ छोटा के साथ मिलकर सत्यम मॉल मे सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की थी।
- रोहतक कोर्ट के बाहर फायरिंग के मामले में भी धीरज आरोपी है।