फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   no vohicle so theft roadways bus

घर जाने की थी जल्दी, रोडवेज बस स्टार्ट की और चल दिया

Tue, 29 Dec 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 29 Dec 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
no vohicle so theft roadways bus
जब घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो मैं स्टैंड से खुद रोडवेज बस
विज्ञापन
लेकर घर की ओर चल दिया। अपने गांव दूबलधन माजरा के पास मैंने सड़क पर ही बस को खड़ा कर दिया था।

मुझे तो केवल घर जाने की जल्दी थी, बस चोरी का कोई इरादा नहीं था। यह बात पुलिस और रोडवेज प्रशासन को चकमा देकर न्यू बस स्टैंड से रोडवेज बस चोरी करने के आरोपी मनोज ने पुलिस पूछताछ में बताई।

आरोपी वारदात के पांच दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और गुप्त सूत्रों की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस सुलझा दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मामले में आरोपी दूबलधन माजरा निवासी मनोज उर्फ गन्नू को गिरफ्तार किया है।

न्यू बस स्टैंड चौकी प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि सोमवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बता दें कि 23 दिसंबर को मनोज नए बस स्टैंड पर खड़ी दिल्ली डिपो की बस को अल सुबह लेकर भाग खड़ा हुआ था। गेट पर तैनात चौकीदार ने बस के आगे खड़े होकर रोकने का प्रयास किया लेकिन गति अधिक होने कारण वह पीछे हट गया। चौकीदार ने ऑटो से बस का पीछा कर पुलिस को सूचना दी थी, इसके बाद पुलिस भी बस के पीछे लग गई थी।

 करीब दो घंटे के प्रयास के बाद पुलिस ने बस को तो कब्जे में ले लिया लेकिन चालक पकड़ में नहीं आया। हालांकि वारदात के करीब पांच दिन आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed