फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nine lakh rupees cheated online in the name of worship by becoming a pandit in Rohtak

पंडित बनकर 9 लाख ठगे: छात्रा को कक्षा में अव्वल आने का दिया झांसा, पूजा-पाठ के नाम पर मांगे पैसे, पोती के मोह में दादा ने भेज दिए

Thu, 03 Feb 2022 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 09:33 PM IST
सार

यूट्यूब पर नाबालिग को बहकाकर पूजा-पाठ के नाम पर 9 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। छात्रा को आठवीं कक्षा में अव्वल आने का झांसा दिया गया। गोद ली पोती के लगाव में दादा ने बेची जमीन का पैसा ठग के साथी के खाते में भेज दिया।

विज्ञापन
Nine lakh rupees cheated online in the name of worship by becoming a pandit in Rohtak
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूट्यूब पर राजस्थान के पुष्कर स्थित ठग ने पंडित बनकर हरियाणा के रोहतक जिले के कहानौर गांव की आठवीं की छात्रा को कक्षा में अव्वल आने के नाम पर पहले तो बहका लिया। इसके बाद पूजा-पाठ के नाम पर उससे 9 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। गोद ली पोती के मोह में जमीन बेचने वाले 86 वर्षीय दादा भी पैसे भेजते रहे। ठगी का अहसास होने पर अब दादा ने कलानौर थाने में पुष्कर के ठग व उसके साथी झुंझनु के युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कहानौर निवासी एक 86 वर्षीय बुजुर्ग ने दी शिकायत में बताया कि उसका एक लड़का है, जो बीमार रहता है। उसकी शादी तो हो चुकी है, लेकिन कोई बच्चा नहीं है। उसने 10 साल पहले 3 साल की बच्ची को गोद लिया था, जो अब 13 वर्ष की हो चुकी है। साथ ही आठवीं कक्षा में पढ़ती है। दादा अपनी पोती से बेहद ज्यादा मोह रखते हैं।
विज्ञापन


दादा ने पिछले साल गांव में अपनी कृषि योग्य भूमि बेची थी, जिसके 15 लाख रुपये उसके बैंक अकाउंट में थे। बुजुर्ग दादा ने शिकायत दी है कि उसकी पोती ने यूट्यूब पर पुष्कर के ठग देवराज शास्त्री की वीडियो देखी। वीडियो में वह पंडित बनकर हर समस्या का समाधान बता रहा था। पोती ने उसके नंबर पर कक्षा में अव्वल आने के लिए उपाय पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसने किशोरी को पूजा पाठ कर कक्षा में अव्वल आने का झांसा दिया और पैसे मांगने लगा। धीरे-धीरे करके आरोपी ने 50-50 हजार करके करीब 9 लाख रुपये अपने दोस्त झुंझनु निवासी मुकेश के खाते में ट्रांसफर करवा लिया। पोती अपने दादा से मौसी या किसी अन्य का नाम लेकर पैसे मांगती रही और बुजुर्ग दादा मोह में मना नहीं करता था।

इस तरह दादा-पोती ने उसके बताए खाते में लाखों रुपये भेज दिए। इसी बीच घर में बैंक की पासबुक नहीं मिली। जब नई पासबुक बनवाने के लिए परिवार के सदस्यों ने स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि 9 लाख रुपये तो निकल चुके हैं। पूरी राशि सीपीसी सेंटर कहानौर के माध्यम से भेजी गई।

यूट्यूब पर वीडियो डालकर ठगी करता है गिरोह

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस तरह सोशल मीडिया पर गिरोह वीडियो डालकर ठगी करता है। साथ ही अपना मोबाइल नंबर देता है। इसके बाद संपर्क होने पर लोगों को बहला-फुसलाकर पैसे हड़पे जा रहे हैं। पीड़ित कहानौर के सरपंच अमित कादयान व चार-पांच अन्य लोगों को लेकर पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिर में पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत दी।

कॉल करके पैसे वापस मांगे तो बोला, पत्नी की बीमारी में 80 हजार खर्च हो गए

पीड़ित ने बताया कि उसके पोती ने जब आरोपी को फोन करके पैसे मांगे तो उसने कहा कि मैं आपके पैसे वापस कर दूंगा। लेकिन 80 हजार रुपये पत्नी की बीमारी में खर्च हो गए। अगर आपको 5 हजार रुपये की जरूरत है तो अभी भेज देता हूं। वैसे मैं आपके पैसे दे दूंगा। पीड़ित की पोती के पास इसकी कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है।

राजस्थान निवासी देवराज शास्त्री व मुकेश के खिलाफ बुजुर्ग व उसकी पोती से 9 लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम बैंक रिकॉर्ड निकलवाकर जांच पड़ताल कर रही है। इसके लिए राजस्थान पुलिस की भी मदद ली जाएगी। - इंस्पेक्टर सुशीला, कार्यकारी थाना प्रभारी कलानौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed