फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Newlywed allege gang rape at hotel in Rohtak of Haryana

रोहतक: नवविवाहिता ने लगाया होटल में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, हालत बिगड़ने पर पीजीआई में दाखिल

Wed, 12 Jan 2022 12:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 12:19 AM IST
सार

पुलिस ने पति के दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती का पिछले माह अंतरजातीय विवाह हुआ था। पीड़िता की मां का कहना है कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। वहीं एसपी का कहना है कि कोर्ट मैरिज के बाद आरोप लगाए गए हैं, निष्पक्षता से जांच पड़ताल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Newlywed allege gang rape at hotel in Rohtak of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर में पिछले माह अंतरजातीय विवाह करने वाली नवविवाहिता से होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर युवती को पीजीआईएमएस में दाखिल करवाया गया है। आरोप पति के दोस्तों पर लगाया गया है। सिटी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376डी के तहत केस दर्ज कर लिया, लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस मामले में समझौते का दबाव बना रही है, लेकिन वह न्याय की लड़ाई लड़ेगी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक महिला ने दिसंबर माह में अर्बन एस्टेट थाने में 19 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। बाद में पुलिस को पता चला कि युवती ने अंतरजातीय विवाह कर लिया है। साथ ही युगल को सेफ हाउस में रखा गया है। सोमवार शाम को युवती को उसकी मां पीजीआई लेकर पहुंची।
विज्ञापन


डॉक्टरों को बताया कि उसकी बेटी के साथ सिटी थाना एरिया के एक होटल में गलत काम हुआ है। मामले की सूचना पाकर सिटी थाने की महिला एएसआई नीलम पीजीआई पहुंची। पीड़िता के रात को बयान दर्ज किए। इसके बाद मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने कागज में लिखकर बताया, उसे यहां से निकालो 

युवती की मां का कहना है कि जब वह अपनी बेटी से मिलने गई तो उसकी तरफ एक कागज फेंका। कागज में लिखा था कि उसे यहां से निकालो। इसके बाद उसने दूसरे पक्ष से बात की और कहा कि वह बेटी की फेरों की रस्म करवाना चाहती है। जब बेटी घर आई तो फूट-फूट कर रोने लगी। बोली, उसके साथ होटल में गलत काम हुआ है। इतना ही नहीं, वह बार-बार बेहोश हो रही है। इसके चलते उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया। 

पीड़िता की मां बोली, पुलिस बना रही समझौते का दबाव, पर मैं पीछे नहीं हटूंगी 

युवती की मां का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय समझौते का दबाव बना रही है, लेकिन वह न्याय के लिए लड़ेगी। ताकि किसी अन्य की बेटी के साथ ऐसा न हो सके। इसके लिए जहां तक लड़ाई लड़नी होगी, वह लड़ेगी। 

गहराई से कर रहे जांच, किसी के साथ अन्याय नहीं होगा

कल से मामला मेरे नोटिस में है। पता चला है कि युवती का अंतरजातीय विवाह हुआ था। उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए गए हैं। मामले की पुलिस जांच कर रही है। किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होगा। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed