फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Naveen Jaihind reached the police station with a bulldozer in Rohtak

रोहतक: हाथ में फरसा लेकर बुलडोजर पर गिरफ्तारी देने पुलिस थाने पहुंचे नवीन जयहिंद, बोले- मैंने उखाड़ा निगम का बोर्ड

Sun, 15 May 2022 12:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 May 2022 12:49 AM IST
सार

नवीन जयहिंद को पुलिस ने बयान दर्ज कर वापस भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि अभी जांच में शामिल किया है, गिरफ्तार नहीं किया। अब 22 मई को जमीन पर परशुराम जयंती मनाने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Naveen Jaihind reached the police station with a bulldozer in Rohtak
हाथ में फरसा लेकर बुलडोजर पर गिरफ्तारी देने पुलिस थाने पहुंचे नवीन जयहिंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पहरावर गांव में गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को 2009 में लीज पर दी गई 16 एकड़ जमीन से नगर निगम का बोर्ड उखाड़ने के मामले को लेकर दिनभर माहौल गरम रहा। पुलिस के नोटिस पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद शनिवार को शिवाजी कॉलोनी थाने में बुलडोजर पर सवार होकर पहुंचे।

विज्ञापन


बकौल नवीन जयहिंद, बयान दिया कि जमीन ब्राह्मण समाज की है, जिस पर लगा निगम का बोर्ड उसने उखाड़ा है। इसके लिए वे जेल जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन जमीन नहीं देंगे। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि नवीन जयहिंद को जांच में शामिल करने का नोटिस भेजा था। उनके बयान दर्ज किए गए हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस की पूर्व हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान 2009 में पहरावर गांव की पंचायत ने 16 एकड़ से ज्यादा जमीन गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को 33 साल की लीज पर दी थी। 2010 में नगर निगम बनने के बाद पहरावर गांव को भी शहरी क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। निगम ने जमीन पर अपना बोर्ड लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन का कहना है कि उसने बुलडोजर से निगम के बोर्ड को उखाड़ दिया, क्योंकि जमीन ब्राह्मण समाज की है। निगम के एलओ ने शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जांच में शामिल होने के लिए पुलिस ने नवीन जयहिंद को नोटिस भेजा था। 

हाथ में फरसा लेकर बुलडोजर पर पहुंचे थाने में जयहिंद
शनिवार दोपहर को नवीन जयहिंद बुलडोजर पर सवार होकर हाथ में फरसा लेकर शिवाजी कॉलोनी थाने में पहुंचे। साथ में उनके दर्जनों समर्थक भी थे। जयहिंद साथ में जमीन से जुड़े कागजात लेकर पहुंचे थे। मीडिया के सामने जयहिंद ने कहा कि सरकार जमीन का विकास शुल्क मांग रही है, जबकि वहां कोई विकास नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने जांच अधिकारी के सामने बयान दर्ज करवाए और वापस आ गए। 

22 मई को पहरावर में उसी जमीन में मनाएंगे परशुराम जयंती : जयहिंद 
आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का कहना है कि 22 मई को पहरावर गांव की जमीन पर परशुराम जयंती मनाई जाएगी। जमीन ब्राह्मण समाज की है। अगर नगर निगम 100 बार बोर्ड लगाएगा तो उतनी ही बार उखाड़ेंगे। 

 

पहरावर गांव की जमीन को लेकर नगर निगम के एलओ ने केस दर्ज कराया था। नवीन जयहिंद को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। उनके बयान दर्ज कर भेज दिया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। - इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed