{"_id":"62b090d36eec1057ac63a774","slug":"naval-lieutenant-wrote-a-letter-to-ig-of-rohtak-range-for-the-safety-of-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: नौसेना लेफ्टिनेंट ने आईजी को लिखा पत्र, माता-पिता नहीं सुरक्षित, मकान का कब्जा छुड़वाया जाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: नौसेना लेफ्टिनेंट ने आईजी को लिखा पत्र, माता-पिता नहीं सुरक्षित, मकान का कब्जा छुड़वाया जाए
Mon, 20 Jun 2022 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 20 Jun 2022 08:52 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व नौसेना प्रमुख को भी शिकायत की प्रति भेजी गई है। आईजी ने एसपी को जांच के आदेश दिए हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में नौसेना की लेफ्टिनेंट प्रियंका ढुल ने आईजी ममता सिंह को पत्र लिखकर माता-पिता की सुरक्षा को खतरा बताते हुए विकास नगर स्थित मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नेवी अधिकारी प्रियंका ढुल ने दी शिकायत में बताया कि वह 2011 से नौ सेना में है और दिल्ली मुख्यालय में तैनात है। साथ ही विकास नगर रोहतक की मूल निवासी है। उसके माता-पिता रोहतक में ही रहते हैं। विकास नगर में उसका एक मकान है, जिसकी देखभाल माता-पिता करते हैं। आरोप है कि छह माह पहले कुंदन नाम के व्यक्ति ने धोखे से मकान में प्रवेश करके अब कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
जब उसके माता-पिता ने मकान खाली करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। 15 जून को आरोपी उसके माता-पिता के घर पर आया और धमकी दी। साथ ही आरोपी के साथ पांच-छह लोग भी थे। डर के मारे उसके माता-पिता ने गेट नहीं खोला। उन्होंने उसे फोन करके सूचित किया।
विज्ञापन
प्रियंका ने एसपी रोहतक से बात की। एसपी ने नजदीक के पुलिस स्टेशन में शिकायत देने के लिए कहा। उसके माता-पिता ने शिकायत दी। इसके बाद 16 जून को तीन पुलिसकर्मी घर पहुंचे। इसके बावजूद आरोपी ने उसके माता-पिता को धमकाया।
मामले में कार्रवाई की जाए। साथ ही उसके माता-पिता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रियंका ने शिकायत की कॉपी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व नौ सेना के आला अधिकारियों को भी भेजी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।