फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   murder, wife, crime, arrest, haryana, husband

पत्नी की हत्या कर शव के पास घंटों रोया, सुबह खुद की पुलिस को बुलाया

Sun, 18 Dec 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 18 Dec 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
murder, wife, crime, arrest, haryana, husband
पाड़ा मोहल्ले की तेज कालोनी में दर्दनाक वारदात - फोटो : amar ujala
तेज कॉलोनी में शुक्रवार को आधी रात बाद एक युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक भागने की बजाय शव के पास बैठकर कई घंटे तक रोता रहा। बाद में खुद ही पुलिस को पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया है, जबकि अवैध संबंधों को लेकर हत्या करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


पाड़ा मोहल्ले की तेज कालोनी में रहने वाली गीता (28 वर्ष) की शादी आठ साल पहले जींद के सफीदो में रहने वाले सोनू के साथ हुई थी। सोनू कई साल पहले अपनी ससुराल के पास किराए पर मकान लेकर रहने लगा। वह रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। गीता के भाई राजपाल के अनुसार शुक्रवार की शाम को सोनू घर आया था और परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। लेकिन रात में उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद सोनू ने गीता के साथ मारपीट करते हुए गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को शुक्रवार की आधी रात के बाद अंजाम दिया गया। गीता की हत्या के बाद भी सोनू वहां से नहीं भागा। बल्कि वह पत्नी के शव के पास बैठकर चार-पांच घंटे तक रोता रहा। उसने लगभग साढ़े सात बजे खुद ही पुलिस को फोन करके बताया कि घरेलू विवाद में उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था और उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर डाली है। यह पता चलते ही सलारा चौकी पुलिस और एफएसएल टीम वहां पहुंच गई। मामले की छानबीन के बाद आरोपी पति सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस के सामने उसने बताया कि अवैध संबंधों को लेकर उसका पत्नी के साथ झगड़ा होता था और उस झगड़े में उसने पत्नी की हत्या कर डाली। इस मामले में राजपाल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


गीता के भाई ने संभाली बच्चों की जिम्मेदारी

सोनू और गीता के दो बच्चे हैं। इसमें लड़की की उम्र चार साल तो लड़के की दो साल है। गीता की मौत और सोनू के पकड़े जाने से दोनों बच्चे लावारिस हो गए, लेकिन गीता के भाई राजपाल का कहना है कि वह दोनों बच्चों की परवरिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद का एक युवक अपने परिवार के साथ तेज कालोनी में रहता है। उसको अपनी पत्नी पर शक था और इसलिए ही उसने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।
- एएसआई सुशील कुमार, सलारा चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed