फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mother And Two Daughter Died After Eating Poison In Rohtak Of Haryana

हरियाणाः रोहतक में पति और उसकी प्रेमिका से परेशान महिला ने दो बेटियों संग निगला जहर, तीनों की मौत

Sun, 28 Feb 2021 06:53 PM IST
ajay kumar माय सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माय सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Mother And Two Daughter Died After Eating Poison In Rohtak Of Haryana
जांच में जुटे पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

हरियाणा के रोहतक स्थित गांव बोहर में महिला ने पति के नाजायज संबंधों व पति की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी दो बेटियों संग जहर निगल लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर महिला का मायका पक्ष झज्जर गांव बड़ौदा निवासी रोहतक पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही अर्बन स्टेट थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार डीएसपी सदर सज्जन सिंह सहित भारी पुलिस दल बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर आरोपी पति व उसकी प्रेमिका पर आत्महत्या को उकसाने की धारा में केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना रविवार दोपहर की है। गांव बोहर में महिला सोनिया (40) ने अपनी बड़ी बेटी रिया (16) व दिया (12) के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बारे में महिला के मायके पक्ष को दोपहर को पड़ोसियों के द्वारा जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष से महिला के पिता ने पति राजेश के एक महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पति अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर सोनिया के साथ अक्सर मारपीट करता था, जिससे सोनिया आहत थी और उसने बेटियों संग आत्महत्या कर ली। तीनों के शवों को पीजीआई शव गृह में रखवा दिया गया है। शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed