फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mother and daughter were taken hostage and robbery In Rohtak of Haryana

रोहतक में दिनदहाड़े वारदात: डेयरी संचालक के घर में मां-बेटी को बंधक बनाकर सात लाख के जेवरात लूटे

Fri, 18 Feb 2022 02:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 02:22 AM IST
सार

दिनदहाड़े डीएलएफ कॉलोनी में वारदात हुई। आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि कई दृष्टिकोण से जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mother and daughter were taken hostage and robbery In Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर की डीएलएफ कॉलोनी में दिनदहाड़े दो युवक डेयरी संचालक की पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर 7 लाख के जेवरात लूट कर ले गए। वारदात से पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। एएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की सहायता से वारदात का सुराग ढूंढने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आर्य नगर थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया। कई दृष्टिकोण से वारदात की जांच कर रहे हैं।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला नेहा कत्याल ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति विक्रांत कत्याल की कन्हेली रोड पर दूध की डेयरी है। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे वे डेयरी में चले गए। करीब तीन बजे दो नकाबपोश युवक घर के अंदर घुसे और उसकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी।
विज्ञापन


बोले, घर में जितने भी जेवरात हैं, निकाल कर लाओ। उसने कमरे में बैठी बेटी को आवाज लगाई। बोली, बेटी अपने नाना को फोन करो। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर फोन किया तो उसकी बेटी को जान से मार देंगे। इसके बाद बदमाश सात लाख के करीब के जेवरात लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया। दिनदहाड़े हुई घटना की कई दृष्टिकोण से जांच पड़ताल कर रहे हैं। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed