फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mobile snatched from Haryanvi Actor Vanshu Sharma in Rohtak

Rohtak Crime: हरियाणवी कलाकार वंशु शर्मा से बाइक सवार ने छीना मोबाइल , पक्षियों को दाना डाल लौट रहीं थीं घर

Thu, 15 Dec 2022 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 10:47 AM IST
सार

भिवानी चुंगी के पास पिछले चार सप्ताह में मोबाइल फोन छीनने की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले बुआ के घर आ रहे युवक का बाइक सवार शाम के समय मोबाइल छीनकर ले गए थे।

विज्ञापन
Mobile snatched from Haryanvi Actor Vanshu Sharma in Rohtak
क्राइम - फोटो : demo

विस्तार

रोहतक के पुराने बस स्टैंड से लेकर भिवानी चुंगी के बीच लूट और छीनाझपटी की वारदात नहीं थम रही हैं। बाइक सवार एक युवक हरियाणवी कलाकार वंशु शर्मा का मोबाइल फोन छीनकर ले गया। वंशु मूलरूप से राजस्थाल के अलवर की रहने वाली है और रोहतक की न्यू राजेंद्रा कालोनी में किराये पर रहती हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वंशु ने दी शिकायत में बताया कि वह राजस्थान के अलवर के काला कुंआ की रहने वाली है। साथ ही हरियाणवी गानों में काम करती है। इसके चलते रोहतक की न्यू राजेंद्रा कालोनी में किराये पर रह रही है। कल शाम पांच बजे पुराने बस स्टैंड पर पक्षियों को दाना डालने के लिए आई थी। इसके बाद पैदल ही घर वापस लौट रही थी। तभी पीछे से एक बाइक सवार आया। उसने काली टी-शर्ट पहन रखी थी। उसने झपटा मारकर हाथ से फोन छीन लिया और साथ ही भिवानी चुंगी की तरफ फरार हो गया। उसने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन

 
पहले भी हो चुकी है वारदात
भिवानी चुंगी के पास पिछले चार सप्ताह में मोबाइल फोन छीनने की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले बुआ के घर आ रहे युवक का बाइक सवार शाम के समय मोबाइल छीनकर ले गए थे। युवक अपनी बुआ के घर न्यू राजेंद्रा कालोनी में जा रहा था। उससे पहले पुराने बस स्टैंड के नजदीक पुल के पास पंजाब से आए एनएसजी के पूर्व कमांडो से लूटपाट हुई थी। इस संबंध में भी शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कलाकार का फोन छीनने का मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, लेकिन बाइक सवार झपटमार का सुराग नहीं लग सका है। - एएसआई अनेश कुमार, प्रभारी पुलिस चौकी नई अनाज मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed