फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Middle aged man shot dead in Rohtak

Haryana: रोहतक में अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पारिवारिक रंजिश में वारदात की आशंका

Mon, 04 Mar 2024 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 09:10 PM IST
सार

अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव भैणी चंद्रपाल में पारिवारिक रंजिश में वारदात की आशंका है।  भाइयों पर ही गोली मारकर हत्या को अंजाम देने का आरोप है।

विज्ञापन
Middle aged man shot dead in Rohtak
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में चौबीसी के गांव भैणी चंद्रपाल में सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में 55 वर्षीय बुजुर्ग रूप सिंह उर्फ रूपा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली बुजुर्ग की बगल से आर-पार निकल गई। घायल को लहूलुहान हालत में महम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विद्यानंद ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली कि गांव भैणी चंद्रपाल में गोली चल गई है। बुजुर्ग रूपसिंह को महम अस्पताल में लाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस पहले गांव गई, जहां एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन


इसके बाद महम अस्पताल में शव को कब्जे में लेकर जांच की गई। गोली आर-पार निकली हुई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कई दिन से जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में झगड़ा चल रहा था। सोमवार शाम को दोबारा मामला बढ़ गया। इस दौरान बुजुर्ग रूप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed