{"_id":"631a223f1ac7512e6e5cc784","slug":"medical-equipment-businessman-dies-under-suspicious-circumstances-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मेडिकल उपकरण व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: मेडिकल उपकरण व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस
Thu, 08 Sep 2022 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:41 PM IST
सार
प्रॉपर्टी हड़पने के लिए साझेदार दंपती पर भाई ने हत्या का शक जताया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। दो दिन पहले हर्ट अटैक हुआ था। निजी अस्पताल में आपरेशन कराया था। बेटा जयपुर गया हुआ था। पत्नी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
व्यवसायी संजय का फाइल फोटो। अस्पताल में पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शहर की सनसिटी में मेडिकल उपकरण व्यवसायी संजय (45) की गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कारोबारी के भाई प्रदीप को शक है कि संजय के व्यवसाय में साझेदार वरुण व उसकी पत्नी सरिता ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है, क्योंकि वे प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक विशाल नगर निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई संजय 15 साल से मेडिकल उपकरण की खरीद-फरोख्त का काम करता था। देश-विदेश से उपकरण मंगवाकर निजी अस्पताल में सप्लाई करता था। फिलहाल वह सनसिटी में रहा था, जहां साथ में उसके कारोबार के साझेदार बहादुरगढ़ निवासी वरुण व उसकी पत्नी सरिता भी रहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : हरियाणा ने फिर रचा इतिहास: नारनौल की बेटी तनिष्का ने NEET 2022 में पूरे देश में किया टॉप
विज्ञापन
सरिता जहां जुलाना की है, वहीं वरुण मूलरूप से यूपी का रहने वाला है। गुरुवार सुबह भाई संजय के साले सोनू ने बताया कि संजय की मौत हो गई है। वह निजी अस्पताल में पहुंचा, जहां संजय का शव रखा हुआ था। उसे शक है कि वरुण व उसकी पत्नी सरिता ने साजिश के तहत प्रॉपर्टी हड़पने के लिए संजय की हत्या की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दो दिन पहले आया था हर्ट अटैक, नहीं दी किसी ने सूचना
संजय के भाई ने बताया कि तीन साल पहले उसकी भाभी की मौत हो चुकी है। बेटा जयपुर में एमबीबीएस कर रहा है, जबकि बेटी पिता के साथ घर पर रहती है। दो दिन पहले संजय को हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके दो स्टंट भी डाले थे। इसके बावजूद किसी ने उन्हें सूचित नहीं किया। अब उसके भाई की मौत हो गई। उसके भाई की मौत हादसा नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या है।
अजायब का रहने वाला है कारोबारी, निगम पार्षद बोले मेरा बचपन का यार था
नगर निगम के वार्ड नंबर एक के पार्षद कृष्ण सहरावत संजय की मौत की सूचना पाकर पीजीआई के डेड हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि संजय का परिवार मूलरूप से महम चौबीसी के गांव अजायब का रहने वाला है। संजय उसका बचपन का यार था। जो बेहद मिलनसार व शरीफ था। उसकी मौत से आहत हूं। पुलिस से मांग करता हूं कि उसकी मौत की सच्चाई सामने लेकर आए।
दो दिन पहले व्यवसायी संजय को हर्ट अटैक हुआ था, जिसका दिल्ली बाईपास स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन भी हुआ था। गुरुवार सुबह सनसिटी स्थित निजी अस्पताल से सूचना मिली कि संजय की मौत हो गई है। मृतक के भाई ने संजय के कारोबार में साझेदार वरुण व उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी। - इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट