फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Masked bikers shot shopkeeper and looted Rs 25000 and two mobile phones in Rohtak

Rohtak: शीला बाईपास पर नकाबपोश बाइक सवारों ने दुकानदार को गोली मारकर 25 हजार रुपये व दो मोबाइल फोन लूटे

Thu, 14 Sep 2023 02:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 02:24 AM IST
सार

वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी रुपये भिजवाने के बहाने दुकान में घुसे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Masked bikers shot shopkeeper and looted Rs 25000 and two mobile phones in Rohtak
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में शीला बाईपास फ्लाइओवर के पास दो बाइक सवार युवक दिनदहाड़े स्टेशनरी संचालक को गोली मारकर 25 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट ले गए। गोली दुकानदार के बाएं हाथ की कलाई को छूकर निकल गई। वारदात के बाद एफएसएल एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। गोली चलने के बाद गिरे खोल को भी तलाशा गया। दुकान पर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन


गांधी कैंप निवासी दुकानदार प्रमोद ने बताया कि शीला बाईपास फ्लाइओवर के पास प्रमोद स्टेशनरी टैंपल एंड टेलीकॉम नाम से दुकान है। उसने बुधवार सुबह नौ बजे दुकान खोली। करीब 9: 40 पर साफ-सफाई के बाद बैठा ही था कि एक लड़का आया और किसी को रुपये भेजने की बात कही। उसकी ओर से हां कहते ही एक और लड़का वहां आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने दुकान में आते ही अंदर से चिटखनी लगा दी और काउंटर लांघ गए। उसने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ हाथापाई करने लगे। एक आरोपी गल्ले की ओर बढ़ा और इसे खोलकर देखा। इसमें से रुपये निकालने के बाद कहा कि ये तो थोड़े से हैं। इतने कम रुपये तो नहीं हो सकते।

रुपये भेजने का काम करता है और रुपये कहां है। अपना बैग दे। यह कह कर एक पिस्तौल ताने खड़ा रहा और दूसरा अंदर बैग तलाशने लगा। थोड़ी देर में वह बैग ले आया। इसमें करीब 23 हजार रुपये व पानी की बोतल रखी थी। जाते हुए दुकान के दोनों मोबाइल भी ले गए। पूरा घटनाक्रम पांच मिनट में हुआ।
दिल्ली बाईपास की ओर भाग निकले आरोपी

आरोपी बाहर जाने लगे तो उनके पीछे दौड़ा और अपने बचाव में शोर मचाया। इस दौरान एक नकाबपोश को पीछे से पकड़ लिया। इसके चलते दूसरे ने गोली चला दी। हाथ पर गोली लगने से नकाबपोश छूट गया और दोनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली बाईपास की ओर भाग निकले। गोली हाथ को जख्मी करते हुए दीवार से जा टकराई। इस घटना की सूचना पड़ोसी के मोबाइल से कंट्रोल रूम में शिकायत दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की।


पुलिस को लूट की वारदात के बारे में सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -प्रहलाद सिंह, प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed