{"_id":"61b0f93b9260087cdb5dd339","slug":"marriage-broken-due-to-non-payment-of-dowry-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न देने पर टूटी शादी: दूल्हे ने मांगे 10 लाख, परिवार वालों ने टॉप मॉडल कार, 5 लाख नकद, दस अंगूठी, न देने पर तोड़ा रिश्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज न देने पर टूटी शादी: दूल्हे ने मांगे 10 लाख, परिवार वालों ने टॉप मॉडल कार, 5 लाख नकद, दस अंगूठी, न देने पर तोड़ा रिश्ता
Wed, 08 Dec 2021 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:58 PM IST
सार
प्रदेश में लगातार दहेज न देने पर शादियां टूटने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रोहतक में सामने आया है। लड़की के पिता ने वर पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक जिले में एक दहेज के लिए शादी टूटने का मामला सामने आया है। शादी से पहले युवक ने 10 लाख रुपये की मांग की। जब वधू पक्ष ने पैसे नहीं दिए तो लड़के ने शादी नहीं की। लड़की के पिता ने आरोपी व उसके परिवार के नौ लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत व दहेज निषेध एक्ट 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, लाखन माजरा खंड निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता अगस्त 2020 में भिवानी जिले में हुआ था। 30 अगस्त को वे लड़के के घर गए। आरोप है कि वर पक्ष ने कार देने व रोहतक में अच्छे होटल या गार्डन में शादी करने की मांग की। दिसंबर 2020 में रोहतक में कार्यक्रम हुआ था, जिसमें उनके तीन लाख रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद लड़के के पिता ने रिश्तेदारों को सोने की अंगूठी देने की मांग की। उसने मांग मंजूर कर ली, लेकिन फिर लॉकडाउन लग गया। अब 21 नवंबर 2021 को शादी तय हुई। उसने पूरी तैयारी कर ली। तभी लड़के के परिवार वालों की मांग आई कि रोहतक के टॉप होटल में शादी करनी होगी।
यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: किसानों की सरकार के साथ बनी सहमति, सिरसा व जींद में जजपा का विरोध
पांच लाख नकद, सोने की 10 अंगूठी व एक टॉप मॉडल गाड़ी दें तो शादी करना। इतना ही नहीं लड़के ने 10 लाख नकद मांगे। वधू पक्ष ने जब नकद देने से मना कर दिया तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। उसका शादी से पहले ही लाखों रुपये खर्च हो गए। मामले में लड़के व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।