फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man Murdered in Rohtak

Rohtak: पार्क में मिले शव मामले में खुलासा-गर्दन पर वार कर की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम में सामने आई सच्चाई

Mon, 29 Apr 2024 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 10:45 AM IST
सार

नरेश का उसकी पत्नी ज्योति से दो माह से छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव चल रहा था। उसी कारण कभी-कभी शराब पी लेता था। तभी से वह गांव घिलौड से रोहतक में आया हुआ था। 23 अप्रैल को सूचना मिली कि नरेश का शव माता दरवाजा चौक के पास पार्क में पड़ा है।

विज्ञापन
Man Murdered in Rohtak
युवक का शव ले जाते कर्मी। - फोटो : फाइल

विस्तार

रोहतक के माता दरवाजा चौक पर पार्क में छह दिन पहले घिलौड़ कलां के 35 वर्षीय नरेश का शव हत्या के बाद फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी गर्दन पर वार हुआ है। पुलिस ने मां बीरमति के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि दो माह से नरेश का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह शराब भी पीने लगा था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर तीन निवासी बीरमति ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति राजेंद्र का देहांत हो चुका है। उसकी पांच बेटी व एक बेटा नरेश था। वह 20 साल से सेक्टर तीन में रहती है, जबकि बेटा परिवार सहित गांव घिलौड़ में रहता था। उसके पास एक बेटा व बेटी है। 
विज्ञापन


नरेश का उसकी पत्नी ज्योति से दो माह से छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव चल रहा था। उसी कारण कभी-कभी शराब पी लेता था। तभी से वह गांव घिलौड से रोहतक में आया हुआ था। 23 अप्रैल को सूचना मिली कि नरेश का शव माता दरवाजा चौक के पास पार्क में पड़ा है। वह अपने परिवार सहित मौके पर पहुंची। उस समय उसे नरेश की हत्या का शक नहीं था। अब नरेश का पोस्टमार्टम होने के बाद पता चला है कि किसी ने नरेश की गर्दन पर चोट मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे से मौत मानकर की थी पुलिस ने कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान मौके का एफएसएल की टीम से जांच करवाई गई। सेक्टर तीन निवासी  बिरमती ने अपने बेटे के शव की शिनाख्त की। नरेश की पत्नी ज्योति भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। किसी तरह की हत्या नहीं लग रही थी। ऐसे में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा गया। 26 अप्रैल को डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सलाह ली गई। गर्दन पर चोट कर हत्या की संभावना व्यक्त की गई। मृतक की मां बीरमति के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed