{"_id":"64e82f4094876e8050064234","slug":"looting-and-snatching-incidents-increased-in-rohtak-miscreants-are-targeting-women-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: लूटपाट व छीना झपटी की वारदातें बढ़ी, बदमाश महिलाओं को बना रहे निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: लूटपाट व छीना झपटी की वारदातें बढ़ी, बदमाश महिलाओं को बना रहे निशाना
Fri, 25 Aug 2023 10:04 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 25 Aug 2023 10:04 AM IST
सार
रोहतक पुलिस को दी शिकायत में तेज कॉलोनी निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि वह वीरवार शाम को सब्जी लेने गोहाना रोड पर दयानंद मठ के पास जा रही थी। तभी पीछे से एक युवक आया और खींचकर उसके खानों की बॉली निकाल ली। इससे उसके दोनों कान फट गए और उनमें से खून आने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के गोहाना रोड पर दयानंद मठ के पास बाइक सवार युवक एक महिला की कानों की बाली झपटकर ले गए। वारदात के दौरान महिला के कान भी फट गए। घायल ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में तेज कॉलोनी निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि वह वीरवार शाम को सब्जी लेने गोहाना रोड पर दयानंद मठ के पास जा रही थी। तभी पीछे से एक युवक आया और खींचकर उसके खानों की बॉली निकाल ली। इससे उसके दोनों कान फट गए और उनमें से खून आने लगा। युवक थोड़ी दूरी पर बाइक लेकर खड़े युवक के साथ बैठकर फरार हो गया। उसे बाइक का नंबर तो नहीं दिखा, लेकिन बॉली झपटने वाले युवक ने लाल रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। साथ ही सिर पर सफेद रंग का परना डाले हुए थे।
विज्ञापन