{"_id":"648d42a9c8d15d4235055c86","slug":"looted-from-up-scrap-businessman-in-jasia-in-rohtak-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: जसिया के पास यूपी के कबाड़ी से लूट, बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: जसिया के पास यूपी के कबाड़ी से लूट, बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर दिया वारदात को अंजाम
Sat, 17 Jun 2023 10:50 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:50 AM IST
सार
रोहतक में कबाड़ी से लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि वह गांवों में जाकर प्लास्टिक का कबाड़ खरीदकर लाता है। शुक्रवार सुबह पांच बजे फेरी लगाते हुए जसिया गांव की तरफ आ रहा था। तभी जसिया की तरफ से बाइक पर दो युवक आए और पिस्तौल दिखाकर जेब से सात हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूटकर ले गए।
विज्ञापन
रोहतक सदर थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के गोहाना राजमार्ग पर जसिया गांव के पास बाइक सवार दो युवक कबाड़ी को पिस्तौल दिखाकर सात हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूट कर ले गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। कबाड़ी यूपी के हाथरस जिले के गांव सदा का बांस का रहने वाला है।
विज्ञापन
यूपी के हाथरस का रहने वाला है जितेंद्र
पुलिस के मुताबिक जितेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह एक साल से गोहाना में बरोदा फाटक के पास ठेकेदार आशु निवासी खानपुर जिला बुलंदशहर के पास रोहतक में कबाड़ी का कार्य कर रहा है। वह गांवों में जाकर प्लास्टिक का कबाड़ खरीदकर लाता है। शुक्रवार सुबह पांच बजे फेरी लगाते हुए जसिया गांव की तरफ आ रहा था। सुबह सात बजे खिड़वाली पहुंचा, वहां से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जसिया गांव की तरफ आ रहा था। वह सड़क किनारे बैठकर खाना खाने लगा। तभी जसिया की तरफ से बाइक पर दो युवक आए और पिस्तौल दिखाकर जेब से सात हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूटकर ले गए।
विज्ञापन