फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   loot during jat reservation stir, now cctv will open the realty

एमडीयू की सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवी होंगे बेनकाब

Sun, 28 Feb 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 28 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
loot during jat reservation stir, now cctv will open the realty

एमडीयू के आसपास उपद्रव मचाने वाले अब पुलिस की नजर से नहीं बच सकेंगे। यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक और दो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। उपद्रवी शहर में कई जगह सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं लेकिन जांच में एमडीयू के सीसीटीवी की फुटेज सबसे महत्वपूर्ण साबित होगी। पुलिस का मानना है कि यहां लगे उच्च गुणवत्ता के कैमरों से उपद्रवी बच नहीं सके होंगे।

विज्ञापन

शहर में उपद्रव की शुरुआत दिल्ली रोड से हुई थी। दिल्ली बाईपास से लेकर एमडीयू के बीच की दूरी में उपद्रवियों ने पुलिस की दो गाड़ियों समेत अन्य कई वाहन जलाए। यहां तक वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में भी आग लगा दीञ एग्रो मॉल में भी खूब तोड़फोड़ हुई।

विज्ञापन

 देखा जाए तो उपद्रवियों ने इसी को अपना केंद्र बना रखा था। सूत्रों की मानें तो उपद्रवियों का यह तांडव एमडीयू के गेट नंबर एक और दो में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। इसलिए पुलिस ने इन कैमरों के साथ-साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में लगे सभी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज के रिकार्ड में कोई छेड़छाड़ न हो, इसके लिए पुलिस ने यूनिवर्सिटी के पास से इस रिकार्डिंग की हार्ड डिस्क भी ले ली है। बताया जा रहा है कि यह फुटेज पुलिस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि यूनिवर्सिटी में लगे सभी कैमरे हाई क्वालिटी के हैं, जिसमें किसी भी व्यक्ति को पहचान आसानी से हो सकती है। पुलिस को अभी तक फुटेज से कितनी सफलता मिली इसका खुलासा नहीं किया जा है। 


यह बोले कुलपति

पुलिस ने यूनिवर्सिटी से सीसीटीवी कैमरों की सभी फुटेज ले ली है। अब पुलिस ही फुटेज देखकर अपने स्तर से उपद्रवियों की पहचान करेगी। 

- प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया, कुलपति एमडीयू।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed