फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Late night fight between wrestlers in Rohtak, minor serious after being shot

Rohtak: पहलवानों में देर रात मारपीट, गोली लगने से नाबालिग गंभीर, तीन अन्य युवक भी घायल

Wed, 17 May 2023 01:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 May 2023 01:30 AM IST
सार

झज्जर के खेड़ी आसरा का कर्ण पीजीआई के ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है। गांव के तीन अन्य युवक भी घायल है।  देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Late night fight between wrestlers in Rohtak, minor serious after being shot
मारपीट मामले की जानकारी मीडिया से साझा करते एएसआई सुरेंद्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के दिल्ली बाईपास पर मंगलवार रात करीब 9:30 बजे अखाड़े के पहलवानों में जमकर विवाद हुआ। यहां कारों में सवार होकर आए एक अखाड़े के पहलवानों ने दूसरे अखाड़े के पहलवानों की पिटाई की। इस दौरान कार सवारों ने नाबालिग पहलवान को गाड़ी में बैठाकर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। मारपीट में तीन और पहलवान घायल हो गए। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार रात दिल्ली बाईपास पर पहलवानों के दो गुट आपस में भिड़ गए। ये दोनों गुट दिन में हुए झगड़े के मामले में समझौते के लिए आए थे। इनका दोपहर के समय ओमैक्स सिटी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों पक्ष अलग हो गए थे। देर शाम एक पक्ष ने दूसरे को समझौते के लिए दिल्ली बाईपास पर बुलाया।
विज्ञापन


यहां पहले से मौजूद गुट ने दूसरे गुट के पहलवानों पर आते ही हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके बीच जमकर बिंडे भी चले। इस मारपीट के चलते दिल्ली बाईपास इलाके में हड़कंप मच गया। इसी बीच झज्जर के खेड़ी आसरा निवासी 17 वर्षीय पहलवान कर्ण को कुछ युवकों ने कार में बैठा लिया और उसकी पसली में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारने के बाद उसे सड़क पर फेंक कर भाग निकले। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े कर्ण को उसके साथियों ने पीजीआई में पहुंचाया। यहां देर रात तक वह चिकित्सकों की देखरेख में ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन रहा।

इस झगड़े में तीन और पहलवान भी घायल हुए। इनमें अंशुल, राहुल व एक अन्य शामिल है। ये भी खेड़ी आसरा गांव के बताए गए हैं। इनकी हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल झगड़े के कारण अस्पष्ट हैं। घायलों ने मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। अस्पताल में घायल का हाल जानने के बाद मौके का मुआयना किया व घटना की जानकारी लेने के लिए लोगों से बातचीत की। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।


पुलिस को मारपीट की सूचना मिली थी। इसमें चार पहलवानों के घायल होने की बात सामने आई है। इनमें से एक को गोली लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - एएसआई सुरेंद्र, कार्यकारी प्रभारी, पीजीआईएमएस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed