{"_id":"645dbe32db5ffc685d0d4825","slug":"lakhs-cheated-from-girl-student-who-invested-online-in-rohtak-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: परिवार को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए छात्रा ने किया ऑनलाइन निवेश, 1.27 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: परिवार को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए छात्रा ने किया ऑनलाइन निवेश, 1.27 लाख की ठगी
Fri, 12 May 2023 09:48 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 12 May 2023 09:48 AM IST
सार
परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, इसलिए उसने मुनाफा कमाने के लिए संबंधित नंबर पर कॉल की। उसने कहा कि उसके पास ज्यादा पैसे तो नहीं है। दूसरी तरफ से बताया गया कि आप 2 हजार रुपये ही निवेश कर दीजिए। इसके बाद मुनाफा लौटने की एवज में उससे सात बार में 1 लाख 27 हजार रुपये निवेश करवा लिया।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने परिवार को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए ऑनलाइन निवेश किया, लेकिन साइबर ठगों ने उससे 1.27 लाख रुपये ठग लिए। अब पैसे जारी करने के नाम पर 40 हजार रुपये और मांग रहे हैं। परेशान छात्रा ने सदर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। ब्राह्मणवास गांव निवासी मानसी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 30 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक पेज देखा, जिस पर निवेश करने के नाम पर मुनाफ कमाने का ऑफर दिया हुआ था।
विज्ञापन
अब पिछले रुपये जारी करने के नाम पर मांगे जा रहे हैं और रुपये
परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, इसलिए उसने मुनाफा कमाने के लिए संबंधित नंबर पर कॉल की। उसने कहा कि उसके पास ज्यादा पैसे तो नहीं है। दूसरी तरफ से बताया गया कि आप 2 हजार रुपये ही निवेश कर दीजिए। इसके बाद मुनाफा लौटने की एवज में उससे सात बार में 1 लाख 27 हजार रुपये निवेश करवा लिया। यह राशि उसने उधार ली थी। वह किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी। अब पूरे पैसे वापस लौटाने के नाम पर 40 हजार रुपये और मांगे जा रहे हैं। उसने परेशान होकर अपनी मां को पूरी बात बताई। मां ने पुलिस को शिकायत देने की सलाह दी। उसने 1930 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस ने लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन