फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Killing innocent bodies buried in the back of the house litter

मासूम की हत्या कर घर के पीछे तूड़े में दबा दिया शव

Fri, 05 Feb 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 05 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Killing innocent bodies buried in the back of the house litter
गरनावठी से तीन दिन पहले लापता हुए 5 साल के मासूम का शव तूड़े में दबा हुआ मिला है। किसी ने गौरव की हत्या कर उसके शव को बोरी में बांधकर तूड़े में दबा दिया। बृहस्पतिवार शाम 4 बजे गौरव का शव उसी के घर के पीछे बने तूड़े से भरे एक कमरे से बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस और परिजन गांव में ही चल रहे सर्च अभियान के दौरान दुर्गंध आने के कारण कमरे में घुसे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी ने गौरव के लापता होने वाले दिन मंगलवार को ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव तूड़े में दबा दिया। आशंका यह भी जताई जा रही है कि मासूम के साथ हत्या से पहले गलत काम भी किया गया हो।
विज्ञापन


शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। शव को पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। बता दें कि गौरव गांव के दलित परिवार का सबसे छोटा बेटा था। उसके पिता गुलाब सिंह गांव में जूते बनाने का काम करते हैं और गौरव उनका चौथा बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मासूम मंगलवार को घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हो गया था। बुधवार को ग्रामीणों ने सुनारिया रोड पर जाम भी लगाया था और गौरव को तलाशने के लिए पुलिस को बृहस्पतिवार शाम 4 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था।

यूं मिला गौरव का शव

डीएसपी सुखबीर फौगाट ने बताया कि बच्चे के पिता ने गांव के जिस व्यक्ति पर अपहरण का शक जताया था, उसे बुधवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। परिजनों ने लिखित में देकर उसके खिलाफ शिकायत वापस ले ली थी और उक्त व्यक्ति को छोड़ दिया गया था।

 बुधवार दोपहर से लेकर बृहस्पतिवार शाम तक पुलिस टीम लगातार सर्च अभियान में लगी थी। सर्च अभियान के दौरान शाम 4 बजे के आसपास पुलिस गौरव के घर के पीछे रणधीर सिंह के प्लाट पर पहुंची। यहां तूड़ा रखने के लिए बनाए गए एक कमरे से एकाएक तेज दुर्गंध आई तो सब चौंक गए। तूड़े में तलाश शुरू की गई तो एक बोरी में बच्चे का शव नजर आया।

बोरी में बांधकर नीचे दबाया गया था शव


पुलिस ने बताया कि हत्यारे ने गौरव की हत्या करने के बाद उसका शव एक बोरी मे बांध दिया। किसी को शक न हो, इसके बाद बोरी को प्लाट में बने तूड़े के कमरे में दबा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शव में से बहुत तेज बदबू आ रही थी। इससे अंदेशा है कि बच्चे की हत्या अपहरण वाले दिन दो फरवरी को ही कर दी गई थी। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।


मां का बुरा हाल, गांव में मातम

मृतक की मां  सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। शव मिलते ही पूरा गांव प्लाट में पहुंच गया। जैसे ही परिजनों की शव पर नजर पड़ी तो मां-बाप दहाडे़ मार कर रोने लगे। ग्रामीणों ने जैसे तैसे उन्हें संभाला और सुमन को घर भेजा। पूरे गांव में मातम पसरा रहा।

इन सवालों के जवाब पुलिस के पास भी नहीं


- बच्चे का पहले अपहरण और फिर हत्या क्यों की गई?
- कहीं आपसी रंजिश और गलत काम करने के लिए तो हत्या नहीं की गई?  
- ग्रामीणों का कहना है कि गुलाब बहुत ही सीधा व्यक्ति है और किसी से उसकी दुश्मनी नहीं है। ऐसे में गुलाब की किसी से क्या रंजिश हो सकती है?
हत्या के बाद शव को बोरी में बांधकर क्यों छिपाया गया? क्या किसी नजदीकी का हाथ तो नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed