फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kidnapping in rohtak city

देररात आधी रात को युवती का अपहरण, कार से चिल्लाई बचाओ-बचाओ

Mon, 28 Dec 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 28 Dec 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
kidnapping in rohtak city
शहर में देररात एक युवती के अपहरण से सनसनी फैल गई। कार में से एक युवती
विज्ञापन
ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

आसपास के जिलों में वीटी और नाकाबंदी के बाद भी पुलिस किसी को पकड़ नहीं सकी। रविवार रात साढ़े 10 बजे लिबर्टी सिनेमा के पास लघु सचिवालय की ओर से आ रही एक कार में से युवती ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई।

लोग बाहर आए तो देखा एक कार तेजी से दिल्ली बाईपास की ओर जा रही थी और उसमें से कोई युवती बचाने की गुहार लगा रही थी। इससे मुख्य सड़क पर सनसनी फैल गई और तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई।

पुलिस ने शहर और जिले के सभी क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी। हालांकि रात 1  बजे तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली थी। आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

कंट्रोल रूम में किसी राहगीर ने फोन किया था। सूचना मिली कि लड़की को दिल्ली की ओर ले जाया गया है। वीटी लगाई गई और जिले भर की पुलिस को अलर्ट किया गया है। लड़की रोहतक से अगवा नहीं हुई है। उसे कहीं बाहर से लाया गया है। हो सकता है यह कोई पारिवारिक मामला हो। अभी कार का पता नहीं चला है।
नरेंद्र पाल, एसएचओ, पीजीआई थाना, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed