{"_id":"6295062569d5815b3f093fb1","slug":"jind-youth-commits-suicide-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: फाइनेंस कंपनी ले गई कार, जींद के युवक ने मामा के घर आकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: फाइनेंस कंपनी ले गई कार, जींद के युवक ने मामा के घर आकर की आत्महत्या
Mon, 30 May 2022 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 30 May 2022 11:30 PM IST
सार
युवक लॉकडाउन में किस्त नहीं भर सका था। मृतक विक्रम सिंह जींद की शीतलपुरी कॉलोनी का रहने वाला है। भाई ने फाइनेंस कंपनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के दौरान किस्त जमा न होने के बाद फाइनेंस कंपनी कार ले गई। इससे परेशान जींद के युवक ने मामा के घर रोहतक के गांव इंद्रगढ़ में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सोमवार को लाखनमाजरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही जींद स्थित कंपनी के ब्रांच मैनेजर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जींद के नरवाना रोड स्थित शीतलपुरी कॉलोनी निवासी दिग्विजय ने दी शिकायत में बताया कि वे दो भाई हैं। दोनों शादीशुदा हैं। उसके बड़े भाई विक्रम (38) ने 2019 में एक कार खरीदी थी, जिसे जींद की एक कंपनी से फाइनेंस करवाया था। कोरोना संक्रमण के दौरान वह समय पर किस्त जमा नहीं करवा सका। कंपनी फोन करके व एजेंट भेजकर उसे परेशान करने लगी।
विज्ञापन
साथ ही कार भी ले गए। रविवार को परेशान विक्रम मामा के घर इंद्रगढ़ निवासी सतीश के पास आया। वहां पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ती देखकर परिजन उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की सूचना पाकर लाखनमाजरा थाने से एसआई राजेश कुमार खानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही मृतक के भाई के बयान पर फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं। कार के फाइनेंस से जुड़े कागजात मंगवाए गए हैं। पूरे रिकॉर्ड की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।