{"_id":"1b2858579d1e93b8bd59c78a3dca3102","slug":"jat-reservation-in-rohtak-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद सैनी के बयानो से जाटों के स्वाभिमान को ठेस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद सैनी के बयानो से जाटों के स्वाभिमान को ठेस
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 19 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद राजकुमार सैनी और पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य की बयानबाजी का मामला
विज्ञापन
डीएसपी दरबार पहुंच गया है। दोनों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग को
लेकर जाट अधिवक्ता संघ और अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर
तले एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएसपी पवन शर्मा से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने दोनों के खिलाफ धारा 153, 120ई, 504, 505 बी और सी के तहत आपराधिक दर्ज कराने की शिकायत दी। इस दौरान डीएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुदीप कलकल ने कहा कि पूर्व विधायक और सांसद सार्वजनिक सम्मेलनों में जाटों के संबंध में गलत बयानबाजी करते हैं। वे अपने भड़काऊ भाषणों से जाटों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाते हैं, जो बहुत गलत है।
यह अब बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। जाट अधिवक्ता संघ इन दोनों के खिलाफ अदालत में आपराधिक मुकदमा जल्द ही दर्ज करवाएगा। इस अवसर पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति से कैप्टन जगवीर मलिक, धर्मपाल हुड्डा, चांद राम फौगाट, जगवीर हुड्डा, सचिन दहिया, मनीष हुड्डा, अमन, कलम सिंह नेहरा, प्रदीप नारा, एडवोकेट विक्रम नेहरा, रामबीर पंघाल, रणबीर रावत, परमवीर हुड्डा, विकास नैन और सुमित बुधवार मौजूद रहे।