फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jasia sankatik protest start demand done government

जसिया में अब सांकेतिक धरना, सरकार से वादा पूरा करने की मांग

Thu, 23 Mar 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 23 Mar 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
jasia sankatik protest start demand done government
जाट नेता - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर जसिया में चल रहा धरना 53वें दिन भी जारी रहा। बुधवार से धरने को सांकेतिक धरने के रूप में बदल दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली में हुई वार्ता के बाद धीरे-धीरे धरने खत्म किए जा रहे हैं। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने जसिया समेत कई जिलों के धरनों को खत्म करने से इनकार कर दिया। इन स्थानों पर सांकेतिक तौर पर धरने चलते रहेंगे। इसी क्रम में जसिया धरने को सांकेतिक कर दिया गया है। कमेटी के लोग धरनास्थल पर मौजूद रहे। वहीं, सांकेतिक धरने के बाद भी आसपास के गांवों से जाट समाज के लोग धरने पर पहुंचे। मंच से आह्वान किया गया कि फिलहाल खेती-बाड़ी का काम पूरा कर लें। यदि सरकार ने वादा पूरा नहीं किया तो एक कॉल पर सभी लोग दिल्ली कूच करने के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन


सरकार को चेताया
उधर, सेक्टर-6 में जाट जागृति सेना का धरना बुधवार को जारी रहा। जाट जागृति सेना के संयोजक राहुल दादू ने कहा कि सरकार की अनदेखी से उनका धैर्य खत्म हो रहा है। यदि सरकार इसी तरह का व्यवहार करती रही तो जाट समाज बड़ा निर्णय लेने पर मजबूर होगा। धरनास्थल पर अनशनकारी मोनू और विकेश की हालत स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed