फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Interpol issues Red Corner notice against crook Himanshu alias Bhau, absconding in 18 cases in haryana

Rohtak: बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस, 18 मामलों में चल रहा फरार

Sat, 19 Aug 2023 02:55 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 19 Aug 2023 02:55 PM IST
सार

हिमांशु उर्फ भाऊ रोहतक जिले के गांव रिटौली का रहने वाला है। वह 2020 से ही फरार चल रहा है। उसके खिलाफ रोहतक में हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधडी, अवैध हथियार, लूट, धोखाधड़ी व रंगदारी मांगने के 10 केस दर्ज हैं। अब इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Interpol issues Red Corner notice against crook Himanshu alias Bhau, absconding in 18 cases in haryana
कुख्यात बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेढ़ लाख के इनामी बदमाश गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। आरोपी किसी भी देश में मिले, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अक्तूबर 2022 में फरार हुआ भाऊ विदेश में रहकर न केवल रंगदारी मांग रहा है, बल्कि गैंग भी चला रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधडी, जालसाजी, आपराधिक षडयंत्र व अवैध हथियार सहित कुल 18 केस दर्ज हैं। उसकी रोहतक, झज्जर व दिल्ली पुलिस को तलाश है। दिल्ली व रोहतक की अदालत भी उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है। जिला पुलिस ने पुलिस महानिदेशक अपराध (हरियाणा), सीबीआई व इंटरपोल की सहायता से आरोपी का रैड कार्नर नोटिस व लुक आउट नोटिस जारी करवाया है।

विज्ञापन


हरियाणा पुलिस द्वारा एक लाख 55 हजार रुपये का इनाम घोषित है आरोपी पर
एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि हिमांशु उर्फ भाऊ रोहतक जिले के गांव रिटौली का रहने वाला है। वह 2020 से ही फरार चल रहा है। उसके खिलाफ रोहतक में हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधडी, अवैध हथियार, लूट, धोखाधड़ी व रंगदारी मांगने के 10 केस दर्ज हैं। इसके अलावा झज्जर में 07 व दिल्ली में एक अन्य आपराधिक केस में आरोपी वांछित है। भाऊ नीरज बवाना व नवीन बाली गैंग से संबंध रखता है। उसने फर्जी नाम, पता, जाली कागजातों का प्रयोग कर धोखाधड़ी से पासपोर्ट बनवाया। आरोपी द्वारा पासपोर्ट के दौरान जमा किये गये सभी दस्तावेज फर्जी पाये गये।
विज्ञापन


विदेश में बैठकर चला रहा गैंग, रंगदारी मांगी जा रही
पुलिस के मुताबिक आरोपी हिमांशु उर्फ भाउ अभी भी विदेश से रंगदारी मांगने का रैकट चला रहा है। आरोपी विदेश से अपने साथियों के साथ मिलकर देश में व्यापारियों व अन्य लोगों से वाट्सअप के माध्यम से रंगदारी की डिमांड करता है। पीड़ित द्वारा रंगदारी न देने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के माध्यम से उन पर जानलेवा हमला भी करवाया है। इसके अतिरिक्त आरोपी पर स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस स्टेशन में अवैध हथियारों की तस्करी का केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाऊ से जुड़े ठिकानों पर मारे थे पुलिस ने अप्रैल में छापे
पुलिस ने एक साथ 13 अप्रैल को हिमांश उर्फ भाऊ से जुड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश दी थी। दबिश में 79 मोबाईल फोन, 50 सिम कार्ड, 7 लाख रुपये नकद, 2 मोटरसाइकिल, 16 जिन्दा कारतूस, 9 आधार कार्ड, 13 पेटी शराब देशी, विदेशी मुद्रा, एटीएम कार्ड, पासपोर्ट, बैंक दस्तावेज, डायरी व नोटबुक व अन्य सामान बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed